समाचार

ब्रह्मचारी सुशीला की होगी जैनेश्वरी दीक्षा : जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक और शांतिधारा की


दिगंबर जैन मंदिर में श्री चंद्रप्रभु विधान दीक्षार्थी ब्रह्मचारी सुशीला बहन एवं संध्या दीदी की दीक्षा उपलक्ष्य में किया। प्रारंभ में विश्व शांति की भावना से जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा कर पांच कलश स्थापित किए। पढ़िए ये विशेष रिपोर्ट..


चितरी | दिगंबर जैन मंदिर में श्री चंद्रप्रभु विधान दीक्षार्थी ब्रह्मचारी सुशीला बहन एवं संध्या दीदी की दीक्षा उपलक्ष्य में किया। प्रारंभ में विश्व शांति की भावना से जिनेन्द्र प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा कर पांच कलश स्थापित किए। बाल ब्रह्मचारी संध्या दीदी ने जिनेन्द्र की सत्य अहिंसा सद्भावना एवं विश्व बंधुत्व की भावना का विस्तार से विवेचन किया। इस बीच पद्मावती की गोद भराई मीना जैन एवं महिला मंडल ने की।

समारोह के मध्य पंडित आनंदलाल जैन ने मंगल पाठ करते हुए कहा कि चितरी की जैन पाठशाला में बच्चों को विशेष संस्कार दिए वो सदैव ही स्मरणीय रहेंगे। विधान का सौजन्य ब्रह्मचारी सुशीला बहन का रहा। इस अवसर पर पुष्पा जैन, नेहा जैन, संगीता जैन, रक्षिता जैन, मीनाक्षी जैन, शीतल जैन, कचरी जैन, विपिन सेठ, हुकमचंद सेठ सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भक्ति पूर्वक अर्चना की। खुशी जैन, सरोज, कपिल जैन ने शांति पाठ किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page