समाचार

तीन लोक विधान में अभिषेक शांतिधारा हुईरू: विधान में अर्द्ध लोक का वर्णन किया


श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, राजा मंडी में चल रहे तीन लोक विधान के तृतीय दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इसमें समाजजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…


आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, राजामंडी में चल रहे तीन लोक विधान के तृतीय दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इसमें समाजजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य सुनीलकुमार सुधीरकुमार जैन गोकुलपुरा को मिला और शांति धारा करने का सौभाग्य विपिन जैन तुशाल जैन(सर्जिकल) को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात नित्य नियम की पूजा के पश्चात तीन लोक विधान में अर्द्ध लोक का वर्णन किया गया। पंडित अरुण शास्त्री व पंडित सौरभ शास्त्री ने पूजन के दौरान सभी जिज्ञासा का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन निशांत जैन ने किया।

कार्यक्रम दौरान मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अनिल जैन, दिलीप बडजात्या, ललित जैन, सुभाषचंद्र जैन, निर्मल जैन, निशांत जैन, सम्यक जैन, रजनीश जैन ,राहुल जैन, रोहित जैन, तरुण जैन, शकुंतला जैन, बीना जैन, मंजू जैन, श्रीमती राज जैन, ऋतु जैन, सुनीता जैन, शिखा जैन, आदि व अन्य समाजजन मुख्य पात्रों के साथ विराजमान रहे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि पंडित अरुण शास्त्री के सानिध्य में चौथे दिन अभिषेक विधान सुबह 7 बजे होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page