समाचार

अभिषेक जैन सम्मेलन में सोहनलाल गांधी पुरस्कार से सम्मानित: धर्म और समाज के लिए उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान 


रविवार को जैन पत्रकार महासम्मेलन का पंचम अधिवेशन आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में स्वस्तिधाम जहाजपुर में पत्रकार अभिषेक जैन लुहाड़िया को पत्रकारिता और धर्म प्रभावना में अमूल्य योगदान के लिए देहदानी सोहनलाल गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आर्यिका श्री के मंगल आशीर्वाद के बाद समिति सदस्यों ने सम्मानित किया। यहां मौजूद समाजजनों ने बधाई दी। रामगंजमंडी से यह खबर…


रामगंजमंडी। रविवार को जैन पत्रकार महासम्मेलन का पंचम अधिवेशन आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में स्वस्तिधाम जहाजपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के पत्रकार अभिषेक जैन लुहाड़िया को पत्रकारिता और धर्म प्रभावना में अमूल्य योगदान के लिए देहदानी सोहनलाल गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आर्यिका श्री के मंगल आशीर्वाद के बाद पुरस्कार प्रदाता हंसमुख गांधी, उर्मिला गांधी स्वस्तिधाम क्षेत्र कमेटी के महामंत्री ज्ञानेंद्र जैन, अखिल भारतीय जैन तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष जंबूप्रसाद जैन, अखिल भारतीय जैन पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष रमेशचंद जैन तिजारिया, महामंत्री उदयभान जैन ने प्रदान किया। इस अवसर पर शॉल, माला के साथ साफा पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। सम्मानित पत्रकार का विस्तृत विवरण अखिलेश जैन अजमेर ने पढ़ा। इस अवसर पर रामगंजमंडी से सुरेंद्र रांका, संदीप जैन मौजूद रहे। रवींद्र जैन काला, बूंदी महावीर जैन नैनवा, राजा बाबू गोधा फागी, बंटी मड़िया कोटा, राकेश जैन चपलमन कोटा, पारस जैन ‘पारसमणि’ कोटा आदि ने उन्हें बधाई दी। समारोह का संचालन राजेंद्र जैन, महावीर सनावद, राकेश चपलमन ने किया

पत्रकार का संक्षिप्त परिचय

अभिषेक जैन का जन्म 6 दिसंबर 1980 को रामगंजमंडी मे पदमकुमार सुलोचना जैन के यहां हुआ। उस दिन नगर में पंचकल्याणक महोत्सव में जन्म कल्याण महोत्सव मनाया जा रहा था। इन्हें धार्मिक संस्कार अपने दादा राजमल जैन से मिले जो वर्षों तक श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष भी रहे। धार्मिक सामाजिक कार्याें के अलावा साधु संतों की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं। इन्हें गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी, अनेक आचार्याें मुनि संतों की आशीष प्राप्त हैं। इन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से स्वस्तिधाम पंचकल्याणक को प्रचारित किया। साथ ही आर्यिका विशुद्धमति माताजी के 50 वें दीक्षा महोत्सव समिति का राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख बनाया गया था। वर्तमान में अभिषेक अहिंसा क्रांति समाचार पत्र, जन समाचार 24.कॉम पोर्टल के माध्यम से अपनी लेखनी को गति दे रहे हैं। इन्हें कई पुरस्कार, अहिंसा क्रांति सम्मान, अन्नपूर्णा सेवा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page