आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य में सांगानेर में आयोजित विशाल पत्रकार संगोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने साप्ताहिक अनौरा समाचार पत्र के प्रधान संपादक अभिषेक जैन ललितपुर को जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया है। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य में सांगानेर में आयोजित विशाल पत्रकार संगोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने साप्ताहिक अनौरा समाचार पत्र के प्रधान संपादक अभिषेक जैन ललितपुर को जिला संयोजक के पद पर मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अपने उद्बोधन में यह घोषणा की। घोषणा होते ही उपस्थित समस्त पत्रकारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। आचार्य श्री ने आशीर्वाद प्रदान किया। अभिषेक ने यह पद स्वीकार कर कहा कि जैन पत्रकार महासंघ के माध्यम में जैन संस्कृति व साधु-संतों का पूर्ण संरक्षण प्रदान करेंगे। महासंघ को ललितपुर जिले में आगे बढ़ाकर पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।













Add Comment