समाचार

राजाखेड़ा के चंद्रप्रभु विधान में अभिषेक और शांतिधारा की : चंद्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक पर किया विधान


चंबल की संस्कार धानी धर्मपरायण नगरी राजाखेड़ा में श्री चंद्रप्रभु विधान का भव्य आयोजन श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पटवारी गली राजाखेड़ा में किया गया। प्रातः घटयात्रा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट…


राजाखेड़ा। चंबल की संस्कार धानी धर्मपरायण नगरी राजाखेड़ा में श्री चंद्रप्रभु विधान का भव्य आयोजन श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पटवारी गली राजाखेड़ा में किया गया। प्रातः घटयात्रा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रथम अभिषेक अक्षत जैन नवनीत जैन कोठारी एवं श्रीजी की शांतिधारा शैलेंद्र कुमार बंटी जैन टांक परिवार आगरा एवं मुकेश कुमार रवि कुमार जैन नायक परिवार राजाखेड़ा को प्राप्त हुआ। श्रावकों ने श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपादित करने के बाद बड़े भक्तिभाव से विधान की पूजन अर्चना की। इस अवसर पर मुकेश जैन पटवारी ने बताया कि बड़े ही पुण्य का उदय है कि चंद्रप्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक के सुअवसर पर हमें इतनी विशुद्धि वाला विधान करने का अवसर मिला। विधान पंडित शुभम शास्त्री ग्वालियर के निर्देशन में सानंद हुआ । कार्यक्रम की संध्या बेला में बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई ।

समारोह में यह रहे उपस्थित

इस दौरान झम्मनलाल राकेश जैन, ललित जैन, यश जैन, अंचित जैन, राजाबाबू जैन, विकास जैन, बिजेंद्र जैन, अश्वनी जैन, एडवोकेट दीपक जैन, प्रदीप जैन, प्रवीण जैन, विवेक जैन, मनोज जैन, संजीव जैन, गौरव जैन, लोकेश राहुल नायक, मक्खनलाल जैन, विजय जैन, नीटू जैन, सतीश कोठारी, विपिन जैन, मुकेश पटवारी, महेशचंद चौधरी,सुरेशचंद गुझिया वाले, सौरव जैन म्यूजिकल ग्रुप सहित संपूर्ण समाज के सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page