भगवान अभिनंदननाथ का मोक्ष कल्याणक वैशाख शुक्ल छठ के दिन शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर अभिषेक और शांतिधारा के कार्यक्रम हुए। सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…
जयपुर। जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनंदन नाथ जी का मोक्ष कल्याणक वैशाख शुक्ल छठ 2 मई को प्रातः 7.30 बजे दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। मोक्ष कल्याण के अवसर पर प्रातः प्रथम अभिषेक और शांति धारा करने का सौभाग्य आलोक प्रमिला शाह, अरुण ज्योति शाह, अर्चित स्नेहा, विरल शाह परिवार को प्राप्त हुआ। शांति धारा के बाद मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में भक्ति भाव से सामूहिक निर्वाण लाडू शाह परिवार ने चढ़ाया। समस्त मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री ने कराई।
पुण्यार्जक परिवार का किया सम्मान
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, मंत्री राजेश बोहरा, कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा, संतोष गंगवाल, विजय सोगानी आदि पदाधिकारियों ने पुण्यार्जक परिवार आलोक, अरुण शाह,विरल शाह का सम्मान किया। धर्मसभा का संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया। इस अवसर पर सारसमल झांझरी, अशोक रावका, अशोक कासलीवाल फागी वाले, अशोक कासलीवाल एचपीसीएल, रूपचंद गोदिका, कमल जैन मालपुरा वाले, एडवोकेट विमल जैन, बसंत बाकलीवाल आदि उपस्थित थे। शाह परिवार ने सामूहिक आरती कर समारोह का समापन किया।













Add Comment