सारांश
ज्ञानोदय नगर में नव स्थापित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर पर मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में प्रथम अभिषेक हुआ। पढ़िये राजीव सिंघई की विस्तृत रिपोर्ट…
ललितपुर। निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में बुधवार को ज्ञानोदय नगर में नव स्थापित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर पर कलशारोहण एवं मूलनायक भगवान के प्रथम अभिषेक के साथ शान्तिधारा हुई, जिसमें उपस्थित धर्मालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ दर्शन लाभ लिया।
हुआ विहार
बुधवार सुबह अभिनंदनोदय तीर्थ से मुनि सुधासागर महाराज एवं संघस्थ मुनि पूज्यसागर महाराज, एलक धैर्यसागर महाराज, क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज का ज्ञानोदय नगर के लिए विहार हुआ, जहां उनकी अगुवाई सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रावकों ने की। मुनि श्री के सानिध्य में नव स्थापित मुनिसुव्रतनाथ भगवान का प्रथम अभिषेक और शान्तिधारा पुण्यार्जक परिवार ने की जबकि कलशारोहण का पुण्यार्जन मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र कुमार जैन सर्राफ रज्जन एवं संजय रसिया परिवार ने प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश के मार्गदर्शन में किया। इसके साथ ही पुण्यार्जक परिवारों ने नवीन चैबीसी की शिखरों पर कलशारोहण किया। मूलनायक वेदिका पर ध्वजारोहण अखिलेश जैन रीतेश जैन गदयाना परिवार ने किया। ज्ञानोदय नगर में मुनि सुधासागर महाराज, मुनि पूज्यसागर महाराज एवं एलक धैर्यसागर महाराज को पडगाहन का पुण्यार्जन राजेन्द्र जैन रज्जन सराफ परिवार को मिला जबकि क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को पडगाहन का पुण्यार्जन नीलेश जैन शैलेन्द्र जैन पुजारी परिवार को मिला।
मध्यान्ह में मुनि श्री ज्ञानोदय नगर से विहार करते हुए चन्द्रप्रभु जिनालय डोढाघाट मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर प्रबंधक प्रमोद जैन पाय प्रभात जैन लागौन सहित श्रावकों ने मुनि श्री का पादप्रक्षालन कर अगुवाई की। मुनि श्री के सानिध्य में मूलनायक चन्द्रप्रभु भगवान को वेदिका पर उच्चासन विराजमान के उपरान्त पुण्र्याजक परिवार अनुपम जैन अनौरा एवं मुनिसुव्रत भगवान को उच्चासन विराजमान के उपरान्त पुण्यार्जक परिवार सुरेन्द्र जैन बुडवार को प्रथम अभिषेक और शान्तिधारा का लाभ मिला। इसके उपरान्त मुनि श्री का पदविहार अभिनंदनोदय तीर्थ के लिए हुआ, जहां वहुचर्चित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम में मुनि श्री सुधासागर महाराज ने श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।













Add Comment