समाचार

इंदौर में होगा बाल ब्रह्मचारी रविन्द्र कीर्ति जी स्वामी और श्री जीवन प्रकाश जी का अभिनंदन समारोह : अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के तत्वावधान में आयोजित होगा विशेष स्वागत कार्यक्रम


इंदौर में अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद के तत्वावधान में बाल ब्रह्मचारी श्री रविन्द्र कीर्ति जी स्वामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीवन प्रकाश जी के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के तत्वावधान में परम वंदनीय गणनि आर्यिका शिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी के परम उपकारी शिष्य बाल ब्रह्मचारी श्री रविन्द्र कीर्ति जी स्वामी तथा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जीवन प्रकाश जी के आत्मीय अभिनंदन का विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू और कार्यक्रम सूत्रधार अर्पित जैन वाणी ने जानकारी दी कि यह आयोजन 1 नवम्बर 2025, शनिवार, रात्रि 8:30 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर समाज के रत्नों का अभिनंदन करने का यह एक विशेष और प्रेरणादायी क्षण होगा।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री जीवन प्रकाश जी ऐसे व्यक्तित्व हैं जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और जैन धर्म के प्रचार-प्रसार में अग्रणी हैं। वे कई राष्ट्रीय संस्थाओं में ट्रस्टी और पदाधिकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका सम्मान जैन समाज के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर इंदौर जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और समाजसेवी भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन स्थल चंद्रप्रभु मांगलिक भवन, एयरपोर्ट रोड, अंजली नगर, इंदौर पर भव्य रूप से तैयारियां की जा रही हैं।

समाज जनों से अनुरोध किया गया है कि वे इस प्रेरणादायी समारोह में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म और समाज की इस गौरवमयी परंपरा का हिस्सा बनें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page