इंदौर के संतोष सभागृह में अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस दौरान सामूहिक क्षमावाणी, प्रतिभा सम्मान और वर्ल्ड हार्ट डे पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन इंदौर के संतोष सभागृह में उत्साहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. रेनू जैन (पूर्व कुलपति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) के सान्निध्य में सामूहिक क्षमावाणी और सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
अपोलो हॉस्पिटल विजयनगर के सहयोग से वर्ल्ड हार्ट डे पर मेडिकल कैंप आयोजित हुआ, जिसमें 10 चिकित्सकों की टीम ने 77 लोगों को निःशुल्क सेवाएँ दीं। हार्ट अटैक से बचाव हेतु लाइव डेमो कार्यक्रम भी रखा गया, जिसकी सराहना हुई। इस अवसर पर तपस्वी बहुमान ऊषा जैन और अरिहा जैन को दिया गया। युवा उद्यमी सम्मान कपिल और अंबुज जैन को, समाजसेवी सम्मान स्व. अशोक जैन (मरणोपरांत) और दिलीप जैन को दिया गया। समाज रत्न सम्मान सुमत प्रकाश जैन को तथा दौलतराम मेमोरियल अवार्ड शेखर चंद्र जैन (जयपुर) को प्रदान किया गया।
समाज की ओर से अपोलो डॉक्टरों का सम्मान किया गया और आठ नए परिवारों को सदस्यता दी गई। बच्चों को प्राइमरी से कॉलेज स्तर तक बैग और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
कार्यक्रम का संचालन राजीव रतन व इन्द्रकुमार जैन ने किया। आयोजन समिति में डॉ अनुपम जैन, अध्यक्ष राजेन्द्र जैन और संयोजक पी.सी. जैन शामिल थे। समारोह के बाद सामूहिक सहभोज रखा गया।













Add Comment