समाचार

अभा कांग्रेस के मीडिया विभाग चेयरमैन पवन खेड़ा का विमान तल पर किया स्वागतः उज्जैन जाकर अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी का लिया आशीर्वाद


अभा कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा का एयरपोर्ट पर मप्र कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल ने स्वागत किया। खेड़ा यहां से उज्जैन रवाना हुए। महाकाल के दर्शन कर तपोभूमि पहुंचे वहां उन्होंने महामस्तकाभिषेक में हिस्सा लेकर मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग चेयरमैन पवनखेड़ा इंदौर पहुंचे। यहां विमान तल पर उनका स्वागत किया गया। मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल ने उनकी विमानतल पर अगवानी की। यहां से पवन खेड़ा उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद वे तपोभूमि पहुंचे और दिगंबर जैन समाज के संत अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। वे यहां तपोभूमि के महामस्तकाभिषेक में शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष पटवारी का आभार माना

खेड़ा ने उज्जैन जैन समाज के लोगों को संबोधित भी किया । आनंद कासलीवाल में कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूं जीतू पटवारी और मीडिया के अध्यक्ष मुकेश नायक को जिन्होंने मुझे अतिथि सत्कार का सौभाग्य दिया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के गुरु भक्त और श्रद्धालु मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page