
पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिघि निर्वापकाचार्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी एवं समस्त संघ से क्षमा याचना कर मुनि श्री दीप्त सागर जी ने 22 दिसंबर 2022 को ग्राम गंगवाडा में चारों प्रकार के आहार का त्याग कर यम सल्लेखना अंगीकार की । मुनि 108 श्री दीप्त सागर महाराज को बोलीं नगर में वात्सल्य वारिघि आचार्यश्री 108 श्री वर्धमान सागर जी द्वारा 20 दिसंबर को मुनि दीक्षा दी गई ।
जनवरी,2020 को मुनि दीप्त सागर जी को हुई क्षिल्लुक दीक्षा
चारित्र चक्रवती आचार्य श्री शांति सागर जी की मुनि दीक्षा स्थली यरनाल में 30 जनवरी 2020 को वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सिद्ध हस्त कर कमलों से मुनि दीप्त सागर जी को क्षुल्लक दीक्षा दी गई थी । उनको सल्लेखना के लिए ज़रूरी त्याग संयम में केवल तरल पदार्थ छोड़ कर शेष आहार का त्याग कर दिया ।












