समाचार

ताजगंज में पुण्य और भक्ति का अद्भुत विधान: हर स्वर में गूंज रही है धर्म और श्रद्धा की पहचान


ताजगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर चल रहे दशलक्षण महामंडल विधान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ चल रहा है। मंदिर प्रांगण में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर… 


आगरा। ताजगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर चल रहे दशलक्षण महामंडल विधान का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ चल रहा है। मंदिर प्रांगण में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं भक्तगण भगवान जिनेन्द्र की प्रतिमाओं का अभिषेक, पूजन और शांतिधारा कर आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। विधान की मंगल शुरुआत मंगल कलश के साथ की गई। पंडित आदर्श जैन शास्त्री ने दशलक्षण धर्मों के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि यह महापर्व आत्मा को निर्मल करने, अहिंसा,सत्य, आर्जव और संयम जैसे गुणों को जीवन में उतारने का सशक्त माध्यम है।

इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि दशलक्षण महापर्व के प्रत्येक धर्म को अपने जीवन में अपनाकर आत्म कल्याण की ओर अग्रसर होंगे। इस अवसर पर संजय जैन, संजयबाबू जैन, विजय जैन, धीरज जैन, योगेश जैन, विनय जैन, सचिन जैन, मधुर जैन, पारस जैन, रेशि जैन, मीरा जैन, रितु जैन, सपना जैन, सरोज जैन, गीता जैन सहित ताजगंज जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page