समाचार

मुनिश्री सुधासागरजी के सानिध्य में उमडेगा श्रद्धा का सैलाब : अतिशय क्षेत्र सेरोन देवगढ जहाजपुर में पंचकल्याणक महामहोत्सव होगा


जैन समाज का महत्वपूर्ण महा महोत्सव श्रीमजिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव ललितपुर जिले के अतिशय क्षेत्र सतोदय तीर्थ सेरोन, देवोदय तीर्थ देवगढ़ एवं शांतोदय तीर्थ चांदपुर जहाजपुर में मुनिश्री सुधासागरजी महराज के सानिध्य में किया जाना सुनिश्चित हुआ। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। जैन समाज का महत्वपूर्ण महा महोत्सव श्रीमजिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव ललितपुर जिले के अतिशय क्षेत्र सतोदय तीर्थ सेरोन, देवोदय तीर्थ देवगढ़ एवं शांतोदय तीर्थ चांदपुर जहाजपुर में मुनिश्री सुधासागर महराज के सानिध्य में किया जाना सुनिश्चित हुआ। जिसको लेकर जैन समाज उत्साहित है और आयोजन की सफलता हेतु दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति ललितपुर ने स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ रणनीति बनाई।

इन तारीखों में होगा महा महोत्सव 

प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी प्रदीप जैन सुयश ने बताया कि ललितपुर जिले में मुनिश्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में सतोदय तीर्थसेरोन में 4 से 8 मार्च तक, देवोदय तीर्थ देवगढ़ में 28 मार्च से 2 अप्रैल एवं शांतोदय तीर्थ चांदपुर जहाजपुर में अप्रैल माह में पंचकल्याणक महोत्सव होगा। प्रतिष्ठा महोत्सव में तीनों क्षेत्रों में मूलनायक भगवान शन्तिनाथ के अतिरिक्त अनेक प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी। इस आयोजन को लेकर जैन समाज काफी समय से प्रतीक्षारत रही और निरंतर महाराज श्री से आयोजन के लिए निवेदन करती रही। ललितपुर जनपद के निकटवर्ती क्षेत्र तीर्थाेदय तीर्थ गोलाकोट में मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के सम्मुख जैन समाज के श्रेष्ठीजनों एवं दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने निवेदन किया। जिसकी स्वीकृति मिलते ही समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई।

आयोजन को लेकर बैठक में विचार-विमर्श

आयोजन को लेकर सावरकर चौक स्थित जैन अटामंदिर के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ अक्षय टड़या की अध्यक्षता एवं समाज श्रेष्ठी शीलचंद अनोरा के मुख्यातिथ्य में हुई और ललितपुर जिले में मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के आगमन एवं उनके सानिध्य में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें प्रमुख रूप से देवोदय तीर्थ के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल संजीव जैन सीए सतीश जैन बजाज, मनोज जैन बबीना, अरविन्द जैन आष्टीकल्स, धन्यकुमार जैन एड, भूपेंद्र जैन सिद्धि समूह, अखिलेश गदयाना, रवि जैन चुनगी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में यह समाजजन भी रहे मौजूद 

इस मौके पर प्रमुख रूप से स्वतन्त्र मोदी, सुरेश बाबू जैन,विजय जैन लागोन, संजय मोदी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, आनंद जैन एलआईसी, सनत जैन खजुरिया, सौरभ जैन सीए, प्रमात जैन लागीन, अजय जैन जखोरा, अनिल जैन डोगरा, राजेश जैन चन्द्रा सिधेश्वर जमोरिया आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री आकाश जैन ने किया। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के आशीर्वाद से उद्घारित ललितपुर जनपद के प्रमुख तीर्थक्षेत्र मूर्तिकला की धरोहर अतिशय क्षेत्र देवगढ, सतोदय तीर्थ सेरोन, शांतोदय तीर्थ चांदपुर जहाज में मूलनायक भगवान शांतिनाथ की प्रतिष्ठा अपने आप में जहां सातिशयकारी है। वहीं क्षेत्र के विकास की संभावनाए बलवती हो गई हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page