जैन मिलन महिला चंदना शाखा, भिंड की सक्रिय और संवेदनशील सदस्याएं जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंची। जहां डिम्पी राहुल जैन की सुपुत्री अर्निका के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सराहनीय सेवा कार्य किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। जैन मिलन महिला चंदना शाखा, भिंड की सक्रिय और संवेदनशील सदस्याएं जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंची। जहां डिम्पी राहुल जैन की सुपुत्री अर्निका के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सराहनीय सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर कुपोषित बच्चों के लिए दूध-दलिया के पोषण पैकेट वितरित किए गए। बच्चों को ताजे फल प्रदान किए गए और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए खिलौनों का उपहार भी दिया गया। बच्चों की चमकती आंखों में जो उम्मीद की किरण दिखी, वह इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी सफलता थी। इस सेवा कार्य में अलका जैन, शाखा संस्थापिका नीतू जैन पहाड़िया, क्षेत्रीय संयोजक राखी जैन, शाखा अध्यक्ष सुनीता जैन, साथ ही उर्मिला जैन, अंजू जैन और मानवता सेवाभावी बबलू सिन्धी की उपस्थिति रही।
हर मुस्कराता चेहरा हमारी जिम्मेदारी
नीतू पहाड़िया ने इस अवसर पर कहा कि हर मुस्कराता चेहरा हमारी जिम्मेदारी है, कुपोषण मुक्त बचपन ही सच्ची मानवता की पहचान है। यह आयोजन न केवल एक पावन जन्मदिन उत्सव था, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के पोषण और खिलखिलाहट से जुड़ा मानवता का अनुपम उदाहरण भी बना। बच्चों को दिया गया यह स्नेह और पोषण, भविष्य की एक मजबूत नींव है। जैन मिलन महिला चंदना शाखा इस पुण्य प्रयास के लिए हार्दिक साधुवाद प्रेषित करती है और बालिका अर्निका को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती है।













Add Comment