समाचार

वृक्षों के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की : वर्णी कालेज मे किया गया एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण


 श्री दिगंबर जैन वर्णी कालेज घुवारा में परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनि श्री विश्रांत सागर जी महाराज के ससंघ मंगल पावन प्रेरणा एवं सानिध्य में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें घुवारा नगर पालिका के उपाध्यक्ष तथा पार्षद, वर्णी कॉलेज के प्राचार्य एवं कॉलेज की पदाधिकारी गण आदि सहित समाज के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुये। पढ़िए मुकेश जैन की रिपोर्ट…


टीकमगढ़। निकटवर्ती श्री दिगंबर जैन वर्णी कालेज घुवारा में परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनि श्री विश्रांत सागर जी महाराज के ससंघ मंगल पावन प्रेरणा एवं सानिध्य में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें घुवारा नगर पालिका के उपाध्यक्ष तथा पार्षद, वर्णी कॉलेज के प्राचार्य एवं कॉलेज की पदाधिकारी गण आदि सहित समाज के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुये। वृक्षारोपण के पश्चात मुनि श्री विश्रांत सागर जी महाराज ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखकर हम आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा माहौल दे सकते हैं। वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान कर रहे हैं हमें इनका संरक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का सबसे अच्छा माध्यम पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, बीजू आम समेत तमाम इस तरह के वृक्ष हैं जो फल भी देते हैं, छाया भी देते हैं और पर्यावरण शुद्ध रखकर आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य और अच्छा स्वास्थ्य भी देते हैं।

हम सबको इनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि देश की आजादी अक्षुण्ण बना रहे दूसरा दायित्व देश का हर नागरिक स्वस्थ और दीर्घायु हो। लेकिन यह तभी सम्भव है जब पर्यावरण शुद्ध होगा। मुनिश्री ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को केवल औपचारिकता न समझें बल्कि इसके लिए तन-मन धन से जुट जाएं।

इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम मे महिला मंडल द्वारा सहजन के पौधा रोपे गये। इस अवसर पर निर्मल कुमार जैन, महेश जैन, डॉ.अरुण जैन, उत्तम चंद्र जैन, सचिन जैन, तुलसीदास लोधी जनप्रतिनिधि, जगन कुशवाहा नगर पालिका उपाध्याक्ष, ब्रजेश सोनी पार्षद समलित हुये।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page