नगर सोमवार को एक ऐसे दिव्य दृश्य का साक्षी बनेगा, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की आँखें वर्षों से प्रतीक्षा कर रही थीं। प्रातः 8 बजे आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में गुरु–शिष्य का संयुक्त मंगल प्रवेश होगा। सलेहा से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटिल की यह खबर…
सलेहा। नगर कल एक ऐसे दिव्य दृश्य का साक्षी बनेगा, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की आँखें वर्षों से प्रतीक्षा कर रही थीं। सोमवार को प्रातः 8 बजे आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में गुरु–शिष्य का संयुक्त मंगल प्रवेश होगा। साथ ही गुरु भाई और शिष्य का भावपूर्ण मंगल मिलन भी इसी शुभ घड़ी में होगा। नगर की गलियां धर्मध्वजा से सुसज्जित हैं। हर हृदय में उत्साह और श्रद्धा का सागर उमड़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है, मानो स्वयं धर्म ने सलेहा की पावन भूमि पर अपने चरण रखने का संकल्प लिया हो। गुरु और शिष्य का यह मिलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि त्याग, तप, संयम और परंपरा की जीवंत झलक है। यह ऐतिहासिक क्षण सलेहा ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए गौरव का विषय बनेगा। सोमवार को यह प्रभात सलेहा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होने जा रहा है।











Add Comment