गुमाश्तानगर स्थित नाकोड़ा जैन मंदिर में नौ दिनी अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में आचार्यश्री नयचंद्रसागर सुरीश्वर, आचार्य श्री मृदुरत्नसागर सुरीश्वर, साध्वीवर्या शुद्धि प्रसन्ना श्रीजी सहित 100 से धिक साधु-साध्वी एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इंदौर से पढ़िए, साभार संकलित यह खबर…
इंदौर। गुमाश्तानगर स्थित नाकोड़ा जैन मंदिर में नौ दिनी अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में आचार्यश्री नयचंद्रसागर सुरीश्वर, आचार्य श्री मृदुरत्नसागर सुरीश्वर, साध्वीवर्या शुद्धि प्रसन्ना श्रीजी सहित 100 से धिक साधु-साध्वी एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। नव विकसित वेदियों पर सिद्धचक्र मणिभद्र देव, अंबिका माता, सरस्वती माता, आचार्य श्री नवरत्नसागर सुरीश्वर, भगवान नेमिनाथ और भगवान विमलनाथ के नूतन जिनबिंबों की प्रतिष्ठा रविवार को की गई। मुख्य प्रतिष्ठा का फले चुनड़ी स्वामी वात्सल्य लाभ मैना देवी चिरंजीवीलाल कटारिया परिवार को मिला। भक्ति संध्या में दीपक राव, जाग्रति वडेरा, सैजल डोसी ने प्रस्तुति दी।
संस्थापक ट्रस्टी भूपेंद्र जैन, ट्रस्टी सुधीर सेठिया, कपिल जैन ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन नाकोडा पार्श्वनाथ भैरव भक्त मंडल द्वारा किया गया। यात्रा में रोहित जैन, मोहित जैन का विशेष योगदान रहा। मंदिर समिति एवं ट्रस्ट मंडल के अभय कटारिया, धनराज कटारिया, एकलव्यसिंह गौड़, आनंद कटारिया, नरेंद्र नाहर, संजय जैन, प्रवीण जैन, मोहित जैन, प्रदीप जैन, अंशुल जैन, अशोक गुडवाला, जयंतीलाल भंडारी, हंसराज जैन, राजकुमार सुराणा, विमल मनीष सुराणा सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।













Add Comment