भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग इधर से उधर भागने लगे, क्योंकि अस्पताल के मेडिकल में आग लग गई। देखते ही देखते 15 से 20 फीट ऊपर तक आग की लपटें उठने लगी। धुएं का गुबार पूरे परिसर में छा गया। वहां पर मौजूद लोगों ने आसपास खड़े लोगों को हटाया, इसके बाद तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
सागर। भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग इधर से उधर भागने लगे, क्योंकि अस्पताल के मेडिकल में आग लग गई। देखते ही देखते 15 से 20 फीट ऊपर तक आग की लपटें उठने लगी। धुएं का गुबार पूरे परिसर में छा गया। वहां पर मौजूद लोगों ने आसपास खड़े लोगों को हटाया, इसके बाद तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मोती नगर पुलिस फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तत्काल ही वहां पर आग को बुझाने की कवायद शुरू की गई। पुलिस कर्मियों ने वीडियो बनाने के लिए पास जा रहे लोगों को वहां से हटाया, ताकि कोई और भी घटना ना हो जाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां पर रह रहकर छोटे-छोटे धमाके टाइप के भी कुछ उठ रहे थे, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा था। हालांकि भाग्योदय क्षेत्र की मेडिकल में यह आग कैसे लगी है? इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन भाग्योदय के वॉलंटियर, फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस के द्वारा आज को बुझाने की प्रयास किए गए करीब आधा घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
हजारों की संख्यामें आ रहे लोग
दरअसल, भाग्योदय क्षेत्र में इस समय हजारों लोगों का आना जाना हो रहा है। यहां पर मुनि श्री सुधासागर जी महाराज विराजमान हैं, उनके द्वारा शाम के समय जिज्ञासा समाधान किया जाता है, जिसमें सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। अस्पताल में भी हर तरह के मरीज और उनके परिजन यहां पर आते हैं। यह घटना भाग्योदय परिसर में जहां पर नए मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।













Add Comment