समाचार

बड़ी उपलब्धि टीएमयू को नवाचार अवार्ड से नवाजा : नवाचार संवर्धन और छात्र-मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला यह अवार्ड


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी ने इन्नोवेशन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईआईसी रीजनल मीट- 2025 में टीएमयू को बेस्ट इन्नोवेशन एम्बेसडर अवार्ड दिया गया है। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी ने इन्नोवेशन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईआईसी रीजनल मीट- 2025 में टीएमयू को बेस्ट इन्नोवेशन एम्बेसडर अवार्ड दिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशंस इन्नोवेशन सेल- एमआईसी और एआईसीटीई की ओर से टीएमयू को यह अवार्ड उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार संवर्धन और छात्र-मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला है। उल्लेखनीय है कि टीएमयू के स्मार्ट ड्यूल- एक्सिस सोलर ट्रैकिंग सिस्टम, गोल्डन एजर- बुजुर्गों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य एवं वेलनेस मॉनिटरिंग सिस्टम और पोर्टेबल कंप्रेस्ड बायोगैस किट फॉर टू-व्हीलर्स सरीखे तीन इन्नोवेशन आईआईसी रीजनल मीट में युक्ति इन्नोवेशन चैलेंज- 2025 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित भी हुए। मीट में देशभर के 170 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों ने शिरकत की। टीएमयू की ओर से आईआईसी कोऑर्डिनेटर श्री प्रदीप कुमार वर्मा ने यह अवार्ड प्राप्त किया। इस मौके पर ईसीई विभाग के श्री प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियो को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम-एनईटीएफ, ईसी राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद एवम् एनबीए के अध्यक्ष प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे ने बतौर मुख्य अतिथि उम्मीद जताई कि इंडिया को इन्नोवेशन-ड्रिवन नेशन बनाने के लिए एनईपी-2020 का क्रियान्वयन जरूरी है।

रीयल-टाइम सोलर पोजिशन एल्गोरिद्म पर आधारित

टीएमयू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बीटेक ईसी की छात्रा खुशबू खन्ना का प्रोजेक्ट- स्मार्ट ड्यूल- एक्सिस सोलर ट्रैकिंग सिस्टम रीयल-टाइम सोलर पोजिशन एल्गोरिद्म पर आधारित है। यह सूर्य की स्थिति को सटीक रूप से ट्रैक कर सोलर पैनलों की ऊर्जा दक्षता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करता है। यह प्रोजेक्ट नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को अधिक प्रभावी बनाता है। टीएमयू के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की फैकल्टी डॉ. शिप्रा सक्सेना और बीडीएस स्टूडेंट्स कनक शर्मा के इन्नोवेशन- गोल्डन एजर- बुजुर्गों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य एवं वेलनेस मॉनिटरिंग सिस्टम से वरिष्ठ नागरिकों की दैनिक स्वास्थ्य निगरानी को सरल और डिजिटल बनाया जा सकता है। इसमें वेलनेस मॉनिटरिंग, स्वास्थ्य संकेतकों का ट्रैकिंग और समय पर अलर्ट सरीखी सुविधाएं शामिल हैं।

पेट्रोल निर्भरता को कम करना है

बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स अंकित सिंह एवं मो. इरशाद का पोर्टेबल कंप्रेस्ड बायोगैस किट फॉर टू-व्हीलर्स इन्नोवेशन कम-लागत एवम् पर्यावरण हितैषी किट दोपहिया वाहनों में कंप्रेस्ड बायोगैस सीबीजी के उपयोग को बढ़ावा देती है। इसका उद्देश्य ग्रीन मोबिलिटी को सशक्त बनाना और पेट्रोल निर्भरता को कम करना है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page