शांतिनाथ सेवा संघ (दिल्ली) की वार्षिक तीर्थ यात्रा आगामी 23 जनवरी से श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ होने जा रही है। इस पावन यात्रा का उद्देश्य केवल तीर्थ दर्शन नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को आत्मसंयम, समभाव और आध्यात्मिक चेतना की अनुभूति कराना है। दिल्ली से पढ़िए, हर्ष जैन की यह खबर…
दिल्ली।धर्म, आस्था और आत्मशुद्धि की भावना को सुदृढ़ करने वाली श्री शांतिनाथ सेवा संघ (दिल्ली) की वार्षिक तीर्थ यात्रा आगामी 23 जनवरी से श्रद्धा और उल्लास के साथ प्रारंभ होने जा रही है। इस पावन यात्रा का उद्देश्य केवल तीर्थ दर्शन नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को आत्मसंयम, समभाव और आध्यात्मिक चेतना की अनुभूति कराना है। यात्रा के मुख्य संयोजक गोकुलचंद जैन ने बताया कि यह विशाल तीर्थ यात्रा दिल्ली, आगरा एवं झाँसी से प्रस्थान करने वाली चार विशेष ट्रेनों के माध्यम से संचालित होगी। इन ट्रेनों द्वारा श्रद्धालु अयोध्या, काशी (बनारस) सहित अनेक पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे, जहाँ अध्यात्म की दिव्य तरंगें आत्मा को शांति और संतोष प्रदान करती है।
621 श्रद्धालु यात्री सम्मिलित होंगे
इस वर्ष की यात्रा में 621 श्रद्धालु यात्री सम्मिलित हो रहे हैं। सेवा संघ द्वारा यात्रियों के लिए यात्रा, आवास, भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु पूर्ण निश्चिंतता के साथ प्रभु भक्ति में लीन रह सकें। यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश और जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस आध्यात्मिक यात्रा का संचालन संघ की अनुभवी और समर्पित समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति में अध्यक्ष हरिश्चंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री दिनेश जैन टीटू, कोषाध्यक्ष अजय जैन अजिया एवं प्रदीप जैन, मंत्री राजकुमार जैन पप्पू, यातायात मंत्री दीपक जैन दीपू, संगठन मंत्री विशाल जैन एवं मनोज जैन टिंकल, मीडिया प्रभारी लोकेंद्र जैन, तथा प्रचार मंत्री अंकित जैन एवं संजय जैन (मुरैना) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
अनुपम साधना सिद्ध होगी
संघ के सभी पदाधिकारी यात्रा के प्रत्येक चरण में श्रद्धालुओं के साथ रहकर व्यवस्थाओं का मार्गदर्शन करेंगे। यह तीर्थ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उत्थान, धर्मभावना के जागरण और आत्मिक शुद्धि की अनुपम साधना सिद्ध होगी, जो जीवन में शांति, संयम और सदाचार का प्रकाश फैलाएगी।













Add Comment