दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर गुरुवार को कांच मंदिर इतवारिया बाजार से भव्य स्वर्ण रथ शोभा प्रारंभ हुई । शोभायात्रा में करीब 61 साधु-साध्वियां पधारे। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे कांच मंदिर इतवारिया बाजार से भव्य स्वर्ण रथ शोभा प्रारंभ हुई । समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश मोदी, सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, दिल्ली थे। स्वर्ण रथ के सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया मुकेश- चंदन बाला पाटोदी परिवार ने। जुलूस प्रारंभ कर्ता थे नवीन शिवानी गोधा परिवार। सम्नवयक थे विनय बाकलीवाल।
स्वर्ण रथ के रजत सिंहासन पर विराजित प्रभु महावीर को निहारने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सारथी के रूप में मुकेश पाटोदी परिवार बड़े मनोयोग से चला रहे थे। समाज के महामंत्री सुशील पांड्या एवं राकेश विनायका ने बताया कि इंदौर शोभायात्रा में आचार्य श्री विनम्र सागर जी, आचार्य विशद सागर जी, विप्रणत सागर जी, उपाध्याय विशरुद सागर जी, मुनि श्री निर्णय सागर जी, मुनि श्री आदित्य सागर जी, आर्यिका माता विरम्य श्री माताजी, विमल प्रभा माताजी, विभा श्री माताजी सहित करीब 61 साधु-साध्वियां पधारे।
महावीर स्वामी के कलशाभिषेक हुए
सभी आचार्यों एवं आर्यिका माताओं के प्रवचन का सार यह था कि कहा कि आज पूरे विश्व को महावीर स्वामी के सिद्धांतों पर चलने की महती आवश्यकता है ,उन सभी ने इंदौर के इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की। रथ यात्रा प्रमुख संयोजक प्रिंसपाल टोंग्या ने बताया कि बताया कि इस वर्ष भी यात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही चली। जहां संतों के प्रवचन के बाद भगवान महावीर स्वामी के कलशाभिषेक सूर्यास्त पूर्व 6:25 पर हुए। समाज श्रेष्ठी पुष्पा कासलीवाल, एमके जैन, दिलीप पाटनी, अमित कासलीवाल, उज्जैन से पधारे फेडरेशन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांसल, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, कमलेश कासलीवाल इंद्र भवन, मनीष गंगवाल, महावीर टाइम्स के संपादक हेमंत जैन, श्रीफल न्यूज़ की संपादक रेखा जैन, पारस चैनल के तल्लीन जी बढ़जात्या , राजेंद्र सोनी, पार्षद राजीव जैन, नवीन जैन जम्मू धवल,मनोज सेठी , देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, धीरेंद्र कासलीवाल, सुभाष सामरिया, अशोक डोशी, संजय पापड़ीवाल, प्रितपाल टोंग्या , आशीष जैन सूत वाला,रितेश पाटनी, संजय अहिंसा ,मुकेश बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए।
आदिवासी लोक नृत्य ने मन मोहा
सभी समाज जनों ने मनावर से पधारे पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी महिला और पुरुषों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे हैं मनमोहक लोक नृत्य को बड़े चाव से देखा। शोभायात्रा में दो ऐरावत हाथी भी दर्शनीय थे। झांकियों और भजन प्रतियोगिता के निर्णायकों के लिए तीन मंच अलग से लगाए गए थे। दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारीयों का सम्मान रास्ते में सोशल ग्रुप व संगठनों के करीब 55 मंचों से किया गया।













Add Comment