23 नवंबर को श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन भियांदांत तीर्थ पर भव्य आध्यात्मिक आयोजन होगा। श्री भियादांत ट्रस्ट कमेटी द्वारा आयोजित और श्री दिगंबर जैन खंदार पूजन मंडल के सह-आयोजन में होगा। चंदेरी/भियांदांत तीर्थ से पढ़िए, यह खबर…
चंदेरी/भियांदांत तीर्थ। 23 नवंबर को श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन भियांदांत तीर्थ पर भव्य आध्यात्मिक आयोजन होगा। श्री भियादांत ट्रस्ट कमेटी द्वारा आयोजित और श्री दिगंबर जैन खंदार पूजन मंडल के सह-आयोजन में होगा। इस अवसर पर भक्तामर मंडल विधान, सामूहिक अभिषेक और शांतिधारा का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धालु अभिषेक, शांतिधारा और विधान का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यात्रा और व्यवस्था
प्रस्थान स्थलः चंदेरी, सुबह 7.15 बजे। क्षेत्र पर स्नैक और जलपान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालु अपने परिवार एवं बहनों सहित सीधे क्षेत्र पर भी पहुंच सकते हैं। खंदार सेवादल ने आग्रह किया है कि आयोजन में सभी श्रद्धालुपावन पुण्य लाभ के इस अवसर पर अवश्य पधारें।













Add Comment