श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर रविवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के पहले दिन घटयात्रा निकाली गई। इसके बाद अनेक धार्मिक क्रियाएं हुईं। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जयपुर हाउस में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर रविवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के पहले दिन घटयात्रा का शुभारम्भ महावीर प्रसाद जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। घटयात्रा जैन मन्दिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस, प्रताप नगर, जयपुर हाउस कॉलोनी, ए.डी.ए ऑफिस, रामलीला पार्क विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पर समाप्त हुई l

सबसे पहले 11 घोड़े पर सवार राजकुमार ढोल – नगाडा और सभी इन्द्र – इंद्राणियों के साथ बग्गियों पर सवार होकर सौधर्म इन्द्र अशोक जैन-उषा जैन, महायज्ञनायक नितिन जैन -रंजीता जैन, कुबेर इन्द्र विशाल जैन-दीपा जैन, चक्रवर्ती अरुण जैन-रूचि जैन, ईशान इन्द्र अभिषेक जैन-डिंकी जैन, माहेंद्र इन्द्र निर्मल जैन, सानत इन्द्र मनोज जैन-एकता जैन, ब्रम्हा इंद्र मनोज जैन-नीता जैन, ब्रह्ममोतर इन्द्र बाबूलाल जैन-भुवनेश जैन जाप कलश शैलू-निधि, मोहित-राखी चल रहे थे। इसके बाद 2 बैंड चल रहे थे। किशोर बैंड अपनी मधुर ध्वनि से कई मधुर भजन प्रस्तुत किए, जिन पर महिलाएं झूम रही थीं।

इसके बाद पंडित राकेश भैया जी ने धार्मिक क्रियाएं करवाई। ध्वजारोहण पंकज जैन, नीरज जैन ने किया l दीप प्रज्वलन राकेश जैन पर्दे वाले, अभिषेक जैन, सूर्यांश जैन ने किया। मण्डल उद्घाटनकर्ता राजेंद्र कुमार जैन-पंकज जैन थे। इस अवसर पर समिति के सुबोध पाटनी, दीपक जैन, अजय जैन, राहुल, राकेश जैन पर्दे वाले, अरविंद, पंकज, बॉबी, महावीर जैन, संजय काला, विमल जैन, विकास, शेखर जैन, मनोज जैन, एकता, शची जैन, संजीव, अमित सेठिया, अभिषेक, रविन्द्र, अखिल, पलाश, पूजा, क्षमा जैन, रेणु गुप्ता, जय गुप्ता, हेमंत प्रजापति, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित सकल जैन समाज मौजूद रहा। सोमवार 26 जून को सुबह 8:30 बजे से शान्तिधारा, विधान की क्रियाएं होंगी l













Add Comment