मुनिश्री विलोक सागर जी एवं मुनि श्री विबोधसागर जी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं छीपीटोला मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अप्रैल माह में श्री सर्वतोभद्र जिनालय में होने वाले आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के तहत पारसमल जैन एवं स्नेहलता जैन को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। मुनिश्री विलोक सागर जी एवं मुनि श्री विबोधसागर जी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं छीपीटोला मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अप्रैल माह में श्री सर्वतोभद्र जिनालय में होने वाले आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के तहत पारसमल जैन एवं स्नेहलता जैन को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर उनकी गोद भराई एवं सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर स्थित जैन भवन, छीपीटोला में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। सभी श्रावक- श्राविकाओं ने मेवा, किशमिश, फल एवं अखरोट से तीर्थंकर माता की पारंपरिक गोद भराई की। इसके बाद तीर्थंकर पिता का तिलककर, माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान महिलाओं ने मंगल गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया तथा हर्षोल्लास के साथ नृत्य प्रस्तुत किए। पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं उत्सव का अद्भुत माहौल देखने को मिला। संचालन दीपक जैन ने किया। इस अवसर पर मनोज जैन बल्लो, मुन्ना लाल जैन, मुरलीलाल जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन बोतल वाले, दयाचंद जैन, अभिषेक जैन, अलका जैन, हेमलता जैन सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं समाजजन उपस्थित रहे।













Add Comment