समाचार

कान्हा गौशाला शाहदरा चुंगी में हुआ आहार दान कार्यक्रम : 900 गौमाताओं को खिलाया हरा चारा,हरी सब्जी एवं गुड़ पौष्टिक आहार


श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा आगरा के तत्वावधान में सोमवार को कान्हा गौशाला, शाहदरा चुंगी में गौ सेवा गायों को आहार दान कार्यक्रम किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…


आगरा। श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा आगरा के तत्वावधान में सोमवार को कान्हा गौशाला, शाहदरा चुंगी में गौ सेवा गायों को आहार दान कार्यक्रम किया गया। इस सेवा एवं करुणा से परिपूर्ण कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों, महिला इकाई, युवाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और लगभग 900 गौमाताओं को हरा चारा, हरी सब्जियां और गुड़ एवं अन्य पौष्टिक आहार अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान शीत ऋतु को देखते हुए गौमाताओं को कंबलों का वितरण भी किया गया। जिससे ठंड से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह पहल उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणास्पद रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एव ठंड से बचाने तथा समाज में सेवा,करुणा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा।

गौशाला परिसर भक्ति, अनुशासन और सेवा भाव से सराबोर 

इस अवसर पर सदस्यओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को विशेष स्थान प्राप्त है और गौसेवा से न केवल पशु कल्याण बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और सद्भाव भी विकसित होता है। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर भक्ति, अनुशासन और सेवा भाव से सराबोर दिखाई दिया। सदस्यों ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।

महासभा के सदस्य और महिलाओं ने गौ सेवा कर पुण्य का संचय किया

महासभा के मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने सभी पदाधिकारियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महासभा गौसेवा एवं समाजसेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। इस अवसर पर पवन जैन, संजय बाबू जैन,विजय कुमार जैन, राजीव जैन टोपी, रविन्द्र जैन, राकेश जैन पर्देवाले, विवेक जैन अनंत जैन, सतीशचंद जैन, मनोज जैन, रविंद्र जैन,जयंती प्रसाद जैन, अजित जैन, नीता जैन ,मीरा जैन, रश्मि जैन एवं श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा के सदस्य और महिलाओं ने गौ सेवा कर पुण्य का संचय किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page