समाचार

जैन समाज अंबाह ने दी बधाई : यूपी के सीएम योगी ने वरुण बेवरेजेज के प्रतिनिधि कमलेश जैन को दिया प्रोत्साहन राशि के रूप में 98.66 करोड़ का चेक


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरुण बेवरजेज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक जैसवाल जैन समाज के गौरव सीए कमलेश जैन राजाखेड़ा को 98 करोड़ 66 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया। जैन को संडीला स्थिति यूनिट के इंसेंटिव राशि के तौर पर यह रकम सरकार से मिली है। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…


अंबाह। उत्तर प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए योगी सरकार ने नई उद्योग नीति लागू की है। योगी सरकार की उद्योग नीति के तहत उत्तर प्रदेश राज्य में प्रगतिशील, नवोन्मेषी और प्रतिस्पर्धी औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करते हुए, नई-नई नौकरियां पैदा करना और वैश्विक निवेश जुटाना है। इसके तह उप्र सरकार सफल उद्योग संचालित करते हुए रोजगार को बढ़ाने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन (इंसेंटिव) राशि भी देती है।

इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरुण बेवरजेज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक जैसवाल जैन समाज के गौरव सीए कमलेश जैन राजाखेड़ा को 98 करोड़ 66 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया। जैन को संडीला स्थिति यूनिट के इंसेंटिव राशि के तौर पर यह रकम सरकार से मिली है। इस आयोजन में औद्योगिक एवं सरकार से जुड़े अनेक प्रतिनिधि भी मौजूद थे। सीए कमलेश जैन को प्रोत्साहित राशि का चैक मिलने पर अंबाह जैसवाल जैन समाज के वरिष्ठ जनों ने उन्हें बधाई दी है।

बधाई देने वालों में शामिल श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी अंबाह के अध्यक्ष अशोक जैन एडवोकेट ने कहा है कि कमलेश जैन जैसवाल जैन समाज के गौरव हैं, जो समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी अपनी कंपनी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इसके साथ ही वह समय-समय पर देशभर में निःशुल्क नेत्र शिविर सहित अन्य स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हैं जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page