वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में अवधपुरी पावर हाउस परिसर में जिनागम पथ दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश-प्रार्थना और मंगलाचरण से हुई। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में अवधपुरी पावर हाउस परिसर में जिनागम पथ दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश-प्रार्थना और मंगलाचरण से हुई। अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी सदस्यों को चंदन का तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं मंत्री उपासना जैन ने पुष्प-मालाओं से अभिनंदन किया। उपस्थित सदस्यों ने भगवान आदिनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भक्ति भाव से नमन किया और एक-दूसरे को जिनशासन दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के मध्य में जैन भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिनसे जिन शासन जयवंत हो का संदेश गूंज उठा। अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी का आभार जताया।
भगवान ने छह कलाओं का मार्ग दिखाया
रश्मि जैन ने कहा कि जिनागम पथ दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि, इसी दिन भगवान आदिनाथ को ज्ञान कल्याणक प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि जब कल्पवृक्ष लुप्त होने लगे और जीवन-यापन की चिंता बढ़ी तब भगवान ने असि, मसी, कृषि, वाणिज्य, विज्ञान और कला इन छह कलाओं का मार्ग दिखाकर मानव समाज को दिशा दी। यह परंपरा आज भी अनवरत चली आ रही है, इसलिए इस पावन दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाना हम सभी का कर्तव्य है।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर रश्मि जैन, उपासना जैन, रागिनी जैन, पुष्पा जैन, निशा जैन, सुनीता जैन, सुमन जैन, अलका जैन, रतिभा जैन, रीता जैन, मानवी जैन, नंदिनी जैन, ममता जैन, बबीता जैन उपस्थित रहे।













Add Comment