समाचार

काबिल व्यक्ति अपने कर्मों से बोलता है: पंच कल्याणक में मुनिश्री की देशना से हो रही धर्म प्रभावना


भोपाल पंच कल्याणक में मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज के प्रवचन जारी हैं। पंच कल्याणक में मुनिश्री की देशना से धर्म प्रभावना हो रही है। बड़ी संख्या में समाजजन उनके प्रवचन सुनने के लिए आ रहे हैं। भोपाल से पढ़िए, अभिषेक पाटील की यह खबर…


भोपाल। भोपाल पंच कल्याणक में मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज के प्रवचन जारी हैं। उन्होंने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम उस गहराई को समझने का प्रयास करें, जो इस साधारण सी पंक्ति में छिपी है। ‘काबिल लोग न तो किसी को दबाते हैं और न ही किसी से दबते हैं’। उन्होंने कहा कि हम इस संसार में बहुत से लोगों को देखते हैं। कुछ अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हैं तो कुछ दूसरों के भय से खुद को छोटा समझने लगते हैं परंतु, जो वास्तव में काबिल होते हैं, उनकी पहचान कुछ और होती है।

काबिलियत का अर्थ केवल डिग्री या पद से नहीं होता। वह आत्मविश्वास से आती है, वह धैर्य और विनम्रता से आती है। काबिल व्यक्ति अपने कर्मों से बोलता है, न की शोर से। वह किसी को नीचा दिखाकर खुद ऊंचा नहीं बनना चाहता क्योंकि उसे पता है, जो दीपक दूसरों को जलाता है, वो खुद भी जलता है। मुनिश्री सर्वार्थ सागर महाराज कहते हैं कि याद रखिए, जो दूसरों को दबाता है, वह असल में भीतर से डरा होता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page