समाचार

काठमांडू जैन मंदिर में नववर्ष पर हुई भक्तामर महाअर्चना : श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ हुए 


नेपाल की पुण्य धरा पर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमल पोखरी में नववर्ष 2026 को विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी व सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रातः काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ बड़े ही भक्ति भाव के साथ किए गए। काठमांडू से पढ़िए, यह खबर…


काठमांडू। नेपाल की पुण्य धरा पर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमल पोखरी में नववर्ष 2026 को विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी व सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रातः काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ बड़े ही भक्ति भाव के साथ किए गए। इस पावन अवसर पर संध्या काल में रिद्धि सिद्धि मंत्रों द्वारा 48 दीपकों से भक्तामर की महाअर्चना की गई। 108 दीपकों से संगीतमय महाआरती, नमोकार महामंत्र के पाठ, एवं उसके बाद में भजनों का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सेठी के अनुसार पूरे मन्दिर प्रागण क्षेत्र को विशेष डेकोरेशन एवं दीपकों की रोशनी से प्रकाश मय किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं आदान प्रदान की

मंदिर प्रांगण जयकारों से गुजायमान रहा

कोषाध्यक्ष राजेश जैन काला के अनुसार मंदिर प्रांगण जयकारों से गुजायमान रहा। सभी कार्यकर्म संगीत के माध्यम से पूरे भक्ति भाव से उत्साह व उमंग के साथ किए गए। सचिव संजय गुड्डू जैन ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में जैन मन्दिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, भारत इंदौर एवं दमोह से आए हुए तीर्थयात्री सहित उल्लेखनीय संख्या में जैन समाज की उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page