नगर के गौरी किनारा पर स्थित भामाशाह पशु पक्षी आहार योजना जीवदया स्थल में रविवार को पुण्यार्जन करने पहुंची। जैन मिलन महिला अंजना शाखा की सदस्यों ने मकर संक्रांति पर गौशाला में 1100 रुपए मूक एवं बेज़ुबान पशुओं के आहार के लिए दिए। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…
भिंड। नगर के गौरी किनारा पर स्थित भामाशाह पशु पक्षी आहार योजना जीवदया स्थल में रविवार को पुण्यार्जन करने पहुंची। जैन मिलन महिला अंजना शाखा की सदस्यों ने मकर संक्रांति पर गौशाला में 1100 रुपए मूक एवं बेज़ुबान पशुओं के आहार के लिए दिए। संगठन के सदस्य रविवार को गौशाला पधारे एवं अपने निज हाथों से गायों को हरा चारा खिलाया एवं गौशाला के सेवादारों की प्रशंसा की। संस्था की पूरी टीम ने संगठन श्री जैन मिलन महिला अंजना का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पदाधिकारी धार्मिक चेयरमेन वीरा स्नेहलता जैन तीर्थ बचाओ वीरा मीरा जैन, अध्यक्ष वीरा सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन, रूबी जैन, किरण जैन, माया जैन, सुमन जैन, शर्मिला जैन, कविता जैन आदि लोग मौजूद रहे।













Add Comment