अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ की ओर से 7 और 8 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर नगर में आचार्य श्री चैत्यसागर जी, मुनि श्री सौम्य सागर जी के सान्निध्य में दो दिवसीय विचार गोष्ठी रखी गई है। इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आर्यिका ज्ञानमती जी के प्रति गुणानुवाद सभा में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। आगरा से पढ़िए, यह खबर…
आगरा। अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ की ओर से 7 और 8 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर नगर में आचार्य श्री चैत्यसागर जी, मुनि श्री सौम्य सागर जी के सान्निध्य में दो दिवसीय विचार गोष्ठी रखी गई है। इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आर्यिका ज्ञानमती जी के प्रति गुणानुवाद सभा में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभा की अध्यक्षता प्रदीप जैन पीएनसी ने की। मुख्य अतिथि नवीन जैन राज्यसभा सांसद और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री एसवी सिंह बघेल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ आशुरानी कुलपति भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्वलन कर किया। मंगलवार को ही संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
10 से 12 अक्टूबर तक कोलकाता में आचार्य श्री प्रमुखसागर जी ससंघ के पावन सान्निध्य में राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह व गोष्ठी होगी। इस अवसर पर नगर भ्रमण, गंगासागर और खण्डगिरि, उदयगिरि का दर्शन लाभ भी मिलेगा। संपादक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि तृतीय चरण में भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी और संपादक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य श्री प्रज्ञसागर जी के सान्निध्य में 25 और 26 अक्टूबर को सामाजिक और तीर्थ क्षेत्र विषयक संगोष्ठी होगी। तीनों संगोष्ठियों में देश भर से वरिष्ठ जैन पत्रकार, संपादक और विद्वान भाग ले रहे हैं।













Add Comment