समाचार

श्री महावीर जी में निकाली श्री जी की पालकी शोभायात्रा : प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश, बांटी कपड़ा निर्मित थैलियां 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देते हुए सदस्यों ने कपड़े से निर्मित पैकिंग थैलियों का वितरण किया। श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र एवं महावीर जी रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य का दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देते हुए सदस्यों ने कपड़े से निर्मित पैकिंग थैलियों का वितरण किया। श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र एवं महावीर जी रेलवे स्टेशन प्रांगण में गोल सर्कल छतरी के अंदर लगने वाली भगवान महावीर की विशाल प्रतिमा के निर्माण स्थल का दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने रविवार को जैन धर्म वर्तमान शासन नायक 24 वे तीर्थंकर के नाम से विभिन्न प्रकार के 24 पौधे रेलवे स्टेशन परिसर के बगीचे में लगाएं तथा इस अवसर पर उपस्थित सभी राष्ट्रीय एवं रिजन पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन प्रांगण में नव निर्माणाधीन गोल सर्किल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

पदाधिकारियों का तिलक लगाकर किया स्वागत 

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुर सिटी के पदाधिकारियों ने फेडरेशन के सभी राष्ट्रीय और रीजन पदाधिकारियों एवं देश के विभिन्न जगहों से आए सदस्यों का माला और दुपट्टा पहना कर तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य नरेंद्र जैन ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर लगभग 15 करोड रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। इसी योजना के तहत रेलवे स्टेशन प्रांगण में बंसी पहाड़पुर की पत्थरों से बनी कलात्मक छतरी के अंदर भगवान महावीर की ब्रॉन्ज मेडल की विशाल प्रतिमा गोल सर्कल में विराजित की जाएगी। रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य छतरी का निर्माण चल रहा है। यह कार्य लगभग पूर्ण होने वाला है। जयपुर के मूर्तिकार संतोष शर्मा जैन, समाज के प्रसिद्ध वास्तुकार राज कुमार कोठारी के निर्देशन में यह कार्य चल रहा है।

यह समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहे 

फेडरेशन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रेलवे स्टेशन प्रांगण में भगवान महावीर जी की विशाल प्रतिमा सर्किल के अंदर विराजमान करने की योजना के लिए रेल प्रशासन एवं रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित राधा कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर विनय जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं पूर्व अध्यक्ष राकेश विनायका, इंदौर रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, संजय पापड़ीवाल, सुशील पांड्या, मुकेश बाकलीवाल, डीके जैन, डीएसपी आशीष जैन, भूपेंद्र जैन, नवीन जैन उज्जैन एवं राजस्थान रीजन जयपुर के निवर्तमान अध्यक्ष तथा फेडरेशन के अतिरिक्त महासचिव राजेश बड़जात्या, राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष यशकमल अजमेरा, फेडरेशन के प्रचार सचिव तथा शाबाश इंडिया के संपादक राकेश गोदिका मौजूद रहे।

400 से अधिक सदस्यों ने की धार्मिक यात्रा 

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के बैनर तले श्री महावीर जी चमत्कार जी सवाई माधोपुर की धार्मिक यात्रा के दौरान 400 से अधिक ग्रुप सदस्यों का अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी आगमन हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्री महावीर जी मैं मुख्य बाजार में बड़े मंदिर तक जिनेंद्र प्रभु को पालकी में विराजमान कर बैंडबाजों के साथ विशाल श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र एवं महिला सदस्यों ने पीली साड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। बड़ी भक्ति के साथ बड़े मंदिर में श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा कर संगीत मय महावीर विधान मंडल पूजन किया।

थैलियों का निःशुल्क वितरण किया 

शोभायात्रा के अवसर पर प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देते हुए सोशल ग्रुप के सदस्यों ने कपड़े से निर्मित पैकिंग की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया। सायंकाल श्रीजी की भव्य आरती फेडरेशन एवं ग्रुप सदस्यों ने की। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम प्रभारी यशकमल अजमेरा तथा राजेश बड़जात्या ने बताया कि रविवार को सवाई माधोपुर स्थित चमत्कार जी के दर्शन तथा वन्य जीव सफारी का भ्रमण कर रात्रि में सभी सदस्य ट्रेन से वापस इंदौर पहुंचे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page