दिगंबर जैन आम समाज संगठन और श्रुति फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को नेमीनगर जैन कॉलोनी में शिक्षा सहायता योजना के दिगंबर जैन समाज के प्रतिभावान बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। आचार्य श्री विभवसागर जी महाराज ने आशीर्वाद बच्चों को प्रदान करते हुए शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र उत्थान के लिए तैयार होने का संकल्प दिलवाया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन आम समाज संगठन और श्रुति फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को नेमीनगर जैन कॉलोनी में शिक्षा सहायता योजना के दिगंबर जैन समाज के प्रतिभावान बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। आचार्य श्री विभवसागर जी महाराज ने आशीर्वाद
बच्चों को प्रदान करते हुए शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र उत्थान के लिए तैयार होने का संकल्प दिलवाया। आचार्य श्री ने कहा कि यहां शिक्षा के लिए मदद मिल रही है। संस्कार माता-पिता अपने घर पर दें। आचार्य श्री ने बच्चों को पर्यावरण रक्षा के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम में बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए चेक अतिथियों ने प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के इस शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया है। कार्यक्रम रविवार को दोपहर 1 बजे नेमीनाथ दिगंबर जैन मन्दिर, नेमीनगर, जैन कॉलोनी में आरंभ हुआ। श्रमणाचार्य श्री विभवसागर जी महामुनिराज संसंघ के पावन सानिध्य में इस कार्यक्रम में दानवीरों का सम्मान किया गया और 400 बच्चों को चेक द्वारा छात्रवृति प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में दिगंबर जैन आम समाज संगठन, श्रुति फाउंडेशन के तत्वावधान में इंद्रकुमार वीणा सेठी (प्रमुख संयोजक) चिराग जैन (योजना संयोजक) एवं समस्त दिगंबर जैन आम समाज संगठन परिवार का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर समाजसेवी कांतिलाल बम, अंकुर सेठी, कैलाश वेद, हंसमुख गांधी, सुरेंद्र बाकलीवाल, प्रदीप बड़जात्या, अक्षय बम, अशोक मेहता, निर्मल कासलीवाल, कैलाश लुहाड़िया, गिरीश पाटोदी, वीरेंद्र बड़जात्या, अक्षय कासलीवाल, राजेश कानूगो, रोहित जैन एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।













Add Comment