यह कितना गौरवपूर्ण क्षण है कि छोटी सी बच्ची श्रद्धा जैन एक दिन के लिए चौकी की इंचार्ज बनी। इस नवनिर्मित पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ किया। पूजन विधि विधान से चौकी का उद्घाटन किया गया। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…
ललितपुर। यह कितना गौरवपूर्ण क्षण है कि छोटी सी बच्ची श्रद्धा जैन एक दिन के लिए चौकी की इंचार्ज बनी। इस नवनिर्मित पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ किया। पूजन विधि विधान से चौकी का उद्घाटन किया गया। भारत समाचार के पत्रकार की बेटी से फीता कटवा कर नई पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया।
नवनिर्मत पुलिस चौकी के शुभारंभ पर भारत समाचार के पत्रकार सौरभ जैन की बेटी श्रद्धा जैन को एक दिन का चौकी इंचार्ज का बनाया गया। एसपी मो. मुश्ताक़ ने नई चौकी का उद्घाटन किया। ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में झाझरघाट में नई चौकी बनाई गई।













Add Comment