स्वस्तिधाम जहाजपुर प्रशासन के निरंतर प्रयास, तत्परता एवं भारत वर्षीय जैन समाज के सभी भक्तों की प्रार्थना बुधवार को स्वस्तिधाम से बहुमूल्य सामग्री चुराने वाले चोर बूंदी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से मंदिर की चुराई गई सभी कीमती सामग्री जब्त कर ली गई।, जो यथा स्थिति में है। स्वस्तिधाम से पढ़िए, यह खबर…
स्वस्तिधाम। शासन-प्रशासन के निरंतर प्रयास, तत्परता एवं भारत वर्षीय जैन समाज के सभी भक्तों की प्रार्थना बुधवार को स्वस्तिधाम से बहुमूल्य सामग्री चुराने वाले चोर बूंदी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से मंदिर की चुराई गई सभी कीमती सामग्री जब्त कर ली गई।, जो यथा स्थिति में है। इससे जैन समाज में खुशी की लहर है। समाजजनों ने कहा कि अतिशय होते हैं, समय लगता है। मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम जहाज़पुर से 23 मई को स्वर्ण भामंडल, भगवान का रजत चिन्ह (कछुआ) एवं अन्य कीमती आभूषण चोरी हुए थे।
राजेश जैन दद्दू ने कहा कि जिनेंद्र देव की जीत हुई है और होती रहेगी । गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माता जी के आशिर्वाद से पुलिस प्रशासन अथक प्रयास, भारत वर्षीय जैन समाज के सभी भक्तों की मनुहार एवं प्रशासन की तत्परता से बुधवार को स्वस्तिधाम में लाखों रुपए की बहुमूल्य सामग्री चुराने वाले चोर को बूंदी के पास से गिरफ्तार किया गया। मंदिर से चुराई गई सभी कीमती वस्तुओं को यथास्थिति में पाया गया।
जिनधर्म की जीत हुई। एसपी सिटी भीलवाड़ा धर्मेंद्र यादव, एडिशनल एसपी पारस जैन भीलवाड़ा, जहाज़पुर डिप्टी नरेंद्र पारीक, जहाज़पुर सीआई राजकुमार नायक और साइबर क्राइम टीम का चोरी पकड़ने में विशेष सहयोग रहा। इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मयंक जैन, फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, मुक्ता जैन आदि समाजजन ने शासन-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई करने पर आभार व्यक्त किया।













Add Comment