समाचार

आचार्य श्री विशुद्धसागर जी मंगल विहार ऊन की ओर: ऊन, खरगोन, सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट होते हुए इंदौर पहुंचेंगे 


आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज का विहार जालना से मप्र के ऊन-खरगोन के लिए हो रहा है। यहां पंच कल्याणक में भाग लेकर वे सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट जाएंगे। इसके बाद वे इंदौर के लिए विहार करेंगे। विहार में बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेकर पुण्यार्जन कर रहे हैं। जालना से अभिषेक पाटील की यह खबर…


जालना। आचार्य श्री विशुद्धसागर जी संसघ का मंगल विहार विराग अक्षय समाधि तीर्थ जालना से सिद्धक्षेत्र पावागिरी ऊन-खरगोन के लिए चल रहा है। आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के शिष्य मुनि श्री सिद्धसागर जी ने कहा कि भीषण गर्मी में भी जैन मुनि पद विहार करते हैं। जैन मुनि अहिंसा व्रत का पालन करते हैं। जैन मुनि तपती दोपहरी में भी नंगे पैर लंबी-लंबी यात्राएं पैदल करते हैं। जैन मुनि परिग्रह त्याग करते हैं। मुनि श्री सिद्धसागर जी ने कहा कि आचार्य श्री विमलसागर जी ने आपको आशीर्वाद दिया था कि बेटा तुम्हारी सर्वत्र जय जयकार होगी। तुम जैन जगत में सूर्य की तरह चमकोगे। वही आशीर्वाद फलीभूत होता दिखाई दे रहा है। आप जहां-जहां भी जाते हो आपसे पहले आपकी कीर्ति पहुंच जाती है। उन्होंने बताया कि आचार्य श्री संसघ मंगल विहार कर रहे हैं। विराग अक्षय समाधि तीर्थ जालना से सिद्धक्षेत्र पावागिरी ऊन के लिए रवाना हुए हैं।

सुवरण भद्र आदि मुनिचार, पावागिरिवर शिखर मंझार।

 चेलना नदी तीर के पास, मुक्ति गए वंदौं नित तास।।

यह है विहार के पुण्यार्जक परिवार 

आचार्य श्री सिद्धक्षेत्र पावागिरी ऊन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव में भाग लेंगे। यह आयोजन 7 से 12 अप्रैल तक होगा। उन्होंने बताया कि 26 मार्च की आहारचर्या डॉ.बी चौहान स्कूल तोपेवाड़ी में होगी। 27 मार्च की आहारचर्या नंदनवन लाउंस भोकरदान में होगी। आगे का विहार अवना, शिवला, पाहूर, नेरी, जलगांव, चोपड़ा, बालवाड़ी, नागलवाड़ी, शेगांव होते हुए ऊन के लिए होगा। इस मंगल विहार जालना से ऊन के पुण्यार्जक परिवार हैं विनोदकुमार पाटनी, धर्मेंद्र प्रीति पाटनी, देवेंद्र प्रीति पाटनी, पुष्पेंद्र अलका पाटनी, आयुष राशि टोंगया एवं महक पाटनी परिवार इंदौर, प्रेरणा राजकुमार अमृतलाल दोशी( भांबुर्डीकर ), निशा और नूतन कुमार कस्तुरचंद गांधी (साखर वाले),योगिता, संतोष जयकुमार शहा (भुमकर)। धन्य है यह परिवार जो इस गर्मी में गुरु सेवा में लगे हैं।

इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

भव्य वेदी शिखर प्रतिष्ठा 14 से 16 अप्रैल खरगोन (मध्यप्रदेश )दिगंबर जैन पोरवाड़ मंदिर में, लघु पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 20 से 22 अप्रैल, श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट। रेवानदी सिद्धवर कूट, पश्चिम दिशा देह जहं छूट, द्वे चक्री दश कामकुमार, उठकोडी वन्दौं भव पार। पट्टाचार्य पद प्रतिष्ठा संस्कार महोत्सव के लिए सुमति धाम इंदौर में 27 अप्रैल से 2 मई तक होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page