समाचार

आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ का पंचकल्याणक महोत्सव के लिए विहार : 25 मुनिराजों का पंढरपुर से मुंबई की ओर विहार 


मुनि श्री सिद्धसागर जी महाराज के अनुसार आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश होने जा रहा है। मुंबई सिरसाड़ में 28 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक पंचकल्याणक महोत्सव है। आचार्यश्री के साथ 25 मुनियों का भी मंगल प्रवेश होगा। शनिवार को साकीनाका में आहार चर्या हो रही है। पढ़िए मुंबई से अभिषेक पाटील की यह खबर…


मुंबई। 19 फरवरी से आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी का मंगल विहार मुंबई के अनेक स्थानों पर हो रहा है। आचार्यश्री विशुद्धसागर जी सहित 25 मुनिराजों का पंढरपुर से मुंबई की ओर विहार शुरु का चुके हैं। उल्लेखनीय जैन मुनि पद विहार करते हैं। जैन मुनि अहिंसा व्रत का पालन करते हैं। जैन मुनि, भीषण गर्मी हो, सर्दी हो या फिर बारिश वे लंबी-लंबी यात्राएं पैदल करते हैं। जैन मुनि, परिग्रह त्याग करते हैं। आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी ससंघ का सिरसाड़ मुंबई पंचकल्याणक के लिए विहार चल रहा है। मुंबई सिरसाड़ में 28 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक पंचकल्याणक है।

 आचार्य श्री का मुंबई प्रवास के दौरान इस प्रकार होगा विहार

21 फरवरी को रात्रि विश्राम कांजुर मार्ग, 22 फरवरी को आहार चर्या साकीनाका, 23 फरवरी को आहार चर्या गोरेगांव, 23 फरवरी को रात्रि विश्राम मलाड, 24 फरवरी को आहार चर्या मलाड, 24 फरवरी को रात्रि विश्राम बोरीबली, 25 फरवरी को आहार चर्या बोरीवली, 25 फरवरी को रात्रि विश्राम बोरीवली, 26 फरवरी को आहार चर्या भयंदर, 28 फरवरी को सुबह भव्य मंगल प्रवेश पंचकल्याणक महोत्सव और दीक्षा स्थली सिरसाड़ मुंबई में होगा। मुनि भक्त दिनेश विजयचंद लखावत ने कहा कि इस लंबे विहार में मेरा पूरा परिवार- मेरी धर्मपत्नी, दोनों बेटे, बहुएं और 2 साल की पोती संघ के साथ चल रहे हैं और हमने जंगल में भी चौका लगाया और इसी क्रम में 22 फरवरी को हमें अपने घर में चौका लगाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page