उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में दो दिवसीय महोत्सव की तैयारी बैठक में आगरा के सभी महिला मंडल की बैठक हुई। इसमें श्री पदमप्रभु जिनालय में होने वाले महोत्सव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गईं। नगर शैलियों की 200 महिलाएं घटयात्रा को लेकर प्रचार-प्रसार कर भव्य बनाने के लिए प्रयास करेंगी। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 19 और 20 फरवरी को यहां के मारुति स्टेट अवधपुरी कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन श्री पदमप्रभु जिनालय में होने वाले महोत्सव को सफल बनाने के लिए यहां के सभी महिला मंडल, शैली अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक की गई। यह बैठक रविवार को हरी पर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज के नारायण भवन में सानंद हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता आगरा दिगंबर जैन परिषद के पूर्व अर्थ मंत्री एवं मुख्य संयोजक अनंतकुमार जैन ने की।
घट यात्रा में अधिक से अधिक शामिल हों महिलाएं
बैठक में तय किया गया कि नगर का प्रथम श्री पद्मप्रभु भगवान जिनबिम्ब चैत्यालय प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और सभी नगर शैलियों की 200 महिलाएं मिलकर प्रयास करेंगी कि यह दो दिवसीय महोत्सव अति भव्यता के साथ किया जाए। इस बैठक में महिलाओं को पदमप्रभु जिनालय अवधपुरी समिति ने 19 फरवरी को अवधपुरी में निकलने वाली घटयात्रा में अधिक से अधिक सम्मिलित होने की जिम्मेदारी दी।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर वीरेंद्रकुमार जैन, इंद्रप्रकाश जैन, अनंत जैन विशाल जैन, अजय जैन मास्टर अजय जैन, रविंद्र जैन, विवेक जैन, राकेश जैन, शुभम जैन, पीयूष जैन, कविता जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन, मंजरी जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन रिंकी जैन, समस्त पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के सदस्य एवं आगरा नगर की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।













Add Comment