समाचार

जैन समाज ने दी बधाई : प्रकाश मोदी अल्पसंख्यक आयोग के एक्सपर्ट पैनल में मनोनीत हुए


सकल जैन समाज भारत और छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। श्रमण संस्कृति के महामहिम समाधिष्ट आचार्य गुरुवर आचार्य भगवंत विद्यासागर जी महामुनिराज, समाधिस्थ राष्ट्र संत मुनिश्री 108 चिन्मय सागर जी यतिराज, नवाचार्य भगवंत समय सागर जी महाराज, नवपटाचार्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज, आर्यिका प्रमुख ज्ञानमती जी माताजी एवं समस्त जैन मुनि-आर्यिका संघ के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ जैन समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रकाश मोदी को भारत सरकार के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा एक नई जिम्मेदारी दी गई है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। सकल जैन समाज भारत और छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। श्रमण संस्कृति के महामहिम समाधिष्ट आचार्य गुरुवर आचार्य भगवंत विद्यासागर जी महामुनिराज, समाधिस्थ राष्ट्र संत मुनिश्री 108 चिन्मय सागर जी यतिराज, नवाचार्य भगवंत समय सागर जी महाराज, नवपटाचार्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज, आर्यिका प्रमुख ज्ञानमती जी माताजी एवं समस्त जैन मुनि-आर्यिका संघ के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ जैन समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रकाश मोदी को भारत सरकार के अल्पसंख्यक विभाग द्वारा एक नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश मोदी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के एक्सपर्ट पैनल में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। मोदी जी ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा, “गुरु भगवंतों के आशीर्वाद से जैन समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए, मैं समाज की बातों को अल्पसंख्यक विभाग तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन – ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को पूर्ण करने के लिए मैं पूरी तरह से समर्पित रहूंगा।”

प्रकाश मोदी के चयन पर भारतभर के सकल जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। इंदौर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, जैन समाज के राष्ट्रीय हंसमुख गांधी, नरेंद्र वेद, टीके वेद, अशोक मेहता, कांतिलाल बंम, प्रदीप बड़जात्या, विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मंयक जैन, और परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य जनों ने उन्हें बधाई दी और प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने कहा कि उनके मनोनयन से समाज को अल्पसंख्यक आयोग का सहयोग मिलेगा और समाज के विभिन्न मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page