करुणा इंटरनेशनल एवं दयोदय अहिंसा अभियान, सर्वोदय अहिंसा अभियान द्वारा दीपावली के पर्व पर पटाखों से हो रहे ध्वनि, वायु और पर्यावरण प्रदूषण के प्रति बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इस संदर्भ में, प्रदूषण के दुष्परिणामों पर आधारित पोस्टर प्रकाशित कर जन-जागरूकता फैलायी जा रही है। इस अभियान से प्रेरित होकर बच्चों ने संकल्प लिया है। पढ़िए राजीव सिंघाई की विशेष रिपोर्ट…
ललितपुर। करुणा इंटरनेशनल एवं दयोदय अहिंसा अभियान, सर्वोदय अहिंसा अभियान द्वारा दीपावली के पर्व पर पटाखों से हो रहे ध्वनि, वायु और पर्यावरण प्रदूषण के प्रति बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इस संदर्भ में, प्रदूषण के दुष्परिणामों पर आधारित पोस्टर प्रकाशित कर जन-जागरूकता फैलायी जा रही है।
इस अभियान से प्रेरित होकर बच्चों ने संकल्प लिया है कि वे दीपावली के पर्व पर आतिशबाजी का प्रयोग नहीं करेंगे और अन्य बच्चों को भी प्रेरित करेंगे। स्याद्वाद बाल संस्कार केंद्र, सिविल लाइन में बच्चों को संबोधित करते हुए करुणा इंटरनेशनल ललितपुर के अध्यक्ष अक्षय अलया ने कहा कि पटाखों में मौजूद जहरीली गैसें, जैसे शीशा और पारा, वायु प्रदूषण को और बढ़ा देती हैं। उन्होंने बताया कि आतिशबाजी से कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अक्षय अलया ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
जब बच्चों को दीपावली के दौरान पटाखों के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया, तो उन्होंने कहा कि वे दीपोत्सव मनाकर खुशियां मनाएंगे और स्वदेशी मिट्टी से निर्मित दीपक जलाकर घरों को रोशन करेंगे। इसके साथ ही, वे मूक पक्षियों की हिंसा से भी बचेंगे।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक केपी पांडे ने कहा कि दीपोत्सव के अवसर पर पटाखों को भूलकर खुशी के साथ दीप जलाने चाहिए और एक दीप शहीदों के नाम जलाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान, विद्यालय के प्रधानाचार्य केपी पांडे और सीमा जैन ने बच्चों को आतिशबाजी न करने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी सिरोठिया, कामिनी, मुस्कान, तृप्तिकरन, मोहनी, तृप्ति तिवारी और निभा जैसी छात्राएं मौजूद रहीं।













Add Comment