समाचार

उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का रहा सानिध्य : अवधपुरी कॉलोनी में श्री पदमप्रभु जिनालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह सम्पन्न


मारुति स्टेट स्थित अवधपुरी कॉलोनी में 13 अक्टूबर को विजय दशमी के पावन अवसर पर श्री पदमप्रभु जिनालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन सानंद संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम ध्यान गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपाध्याय श्री ने धर्मसभा में मंदिर और दान की महत्ता पर प्रकाश डाला। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मारुति स्टेट स्थित अवधपुरी कॉलोनी में 13 अक्टूबर को विजय दशमी के पावन अवसर पर श्री पदमप्रभु जिनालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन सानंद संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम ध्यान गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपाध्याय श्री ने धर्मसभा में मंदिर और दान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नवीन मंदिर निर्माण से जीवन में सुख-शांति आती है और मंदिर में पूजा करने से धर्म और पुण्य की प्राप्ति होती है।

इसके अलावा, दान से अगले भव का निर्माण होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम का ध्वजारोहण श्रीमान हीरालाल बैनाड़ा और श्रीमती बीना बैनाड़ा ने किया। पंडाल का उद्घाटन अनिल अग्रवाल एवं अतुल अग्रवाल परिवार द्वारा किया गया। श्री पदमप्रभु जिनालय के महामहिम ट्रस्टीयों ने समाधिस्थ आचार्यश्री विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। बाहर से पधारे भक्तों ने उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए। इस दौरान श्री पदमप्रभु जिनालय ट्रस्ट अवधपुरी परिवार एवं वात्सल्य सेवा समिति ने उपाध्याय श्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

अवधपुरी बालिका मंडल ने भक्ति गीत पर नृत्य कर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। पंडित श्री आशुतोष जैन शास्त्री एवं विधानाचार्य श्री संदीप जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्मित श्री पदमप्रभु जिनालय की भूमि शिलान्यास के मुख्य शिला रखने का सौभाग्य वीरेंद्र जैन परिवार को मिला। कई सौभाग्यशाली भक्तों ने भी मुख्य शिलाएं रखकर भूमि शिलान्यास की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराईं। इस शिलान्यास समारोह में लोगों ने बढ़-चढ़कर दान दिया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति ने सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोजन की व्यवस्था की। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का 14 अक्टूबर को अवधपुरी से मंगल विहार जयपुर हाउस जैन मंदिर के लिए होगा।

इस अवसर पर रोहित जैन अहिंसा, पारस जैन, जगदीश प्रसाद जैन, अभिनंदन जैन, इंद्रप्रकाश जैन, विशाल जैन, वीरेंद्र जैन, अजय जैन मास्टर, ओमप्रकाश जैन, राकेश जैन, अजय जैन, विवेक जैन, रविंद्र जैन, पंडित विवेक जैन, जयकुमार जैन, रवि जैन, प्रवीन जैन, नरेंद्र जैन, पीयूष जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, राजू गोधा, अंकेश जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, हेमलता जैन, मंजरी जैन, रागिनी जैन, रिंकी जैन, बीना जैन और अवधपुरी कॉलोनी के विभिन्न शैलियों के जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page