समाचार

29 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन में देंगे प्रस्तुति : पुलक आइडियल प्रतियोगिता में 17 फाइनलिस्ट का चयन


भारत गौरव मनोज्ञाचार्य राजकीय अतिथि आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव के सानिध्य में पुलक मंच परिवार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या में पुलक आइडियल प्रतियोगिता के लिए 17 फाइनलिस्ट का चयन किया गया है। आखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदूओत ने बताया कि 29 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन में लगभग 1000 मंच परिवार के सदस्य सम्मिलित होंगे। पढ़िए सचिन गंगावत की विशेष रिपोर्ट…


ऋषभदेव। भारत गौरव मनोज्ञाचार्य राजकीय अतिथि आचार्य श्री पुलक सागर जी गुरुदेव के सानिध्य में पुलक मंच परिवार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या में पुलक आइडियल प्रतियोगिता के लिए 17 फाइनलिस्ट का चयन किया गया है। आखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदूओत ने बताया कि 29 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन में लगभग 1000 मंच परिवार के सदस्य सम्मिलित होंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जैन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है, जिसके तहत पुलक आइडियल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का फाइनल चतुर्मास स्थल ऋषभदेव में अधिवेशन की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक अमित जैन ने जानकारी दी कि सैकड़ों जैन प्रतियोगियों ने स्वयं द्वारा गाए गए गीत सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व निर्धारित संयोजकों को भेजे थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की निर्णायक कमिटी ने इन प्रतियोगियों में से 17 फाइनलिस्ट का चयन किया है। अब इन 17 फाइनलिस्ट को अधिवेशन की पूर्व संध्या पर लाइव प्रदर्शन देना होगा, जो तीन राउंड में आयोजित किया जाएगा। जिनशरणम ट्रस्ट के ट्रस्टी सुमेश वानावत ने बताया कि 17 फाइनलिस्ट में से तीन को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के निर्णय के लिए एक निर्णायक कमिटी बनाई गई है। यह ध्यान देने योग्य है कि देशभर से चयनित प्रतियोगियों में राजस्थान से 9, मध्यप्रदेश से 5, उत्तरप्रदेश से 2, और महाराष्ट्र से 1 प्रतियोगी शामिल हैं। मीडिया के सचिन गंगावत ने कहा, “मैं टॉप 17 कंटेस्टेंट्स के चयन से खुश हूं।

इनमें से हर एक प्रतियोगी वहां रहने का हकदार है। प्रतिभा निस्संदेह अच्छा प्रदर्शन करेगी और इतिहास पर अपनी छाप छोड़ेगी।” उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतियोगी अपने टैलेंट को निखारेंगे और दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ेंगे। इस अद्वितीय प्रतियोगिता का आयोजन आखिल भारतीय पुलक मंच परिवार द्वारा किया जा रहा है, जो सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page