राष्ट्र संत आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज आज्ञानुवर्ती शिष्या बाल ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी एवं प्रियंका दीदी की आर्यिका दीक्षा आगामी 12 अक्टूबर 2024 को तीर्थराज श्री समय शिखर जी में होना निश्चित हुआ है। दीक्षार्थी बहनों का भव्य बिनौला एवं गोद भराई का कार्यक्रम सोमवार , 2 सितंबर को सांय 6:30 बजे मोदी जी की नसियां से प्रारंभ होगा। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट…
इंदौर। राष्ट्र संत आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज आज्ञानुवर्ती शिष्या बाल ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी एवं प्रियंका दीदी की आर्यिका दीक्षा आगामी 12 अक्टूबर 2024 को तीर्थराज श्री समय शिखर जी में होना निश्चित हुआ है। दीक्षार्थी बहनों का भव्य बिनौला एवं गोद भराई का कार्यक्रम सोमवार , 2 सितंबर को सांय 6:30 बजे मोदी जी की नसियां से प्रारंभ होगा, जो मल्हारगंज, शीतला माता बाजार, इतवारिया बाजार होता हुआ रामा शाह मंदिर जी पर पहुंचेगाऔर यहीं इसका समापन होगा।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका एवं समाज के प्रचार प्रमुख सतीश जैन में बताया कि राष्ट्र संत आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ का पिछला ऐतिहासिक चातुर्मास इंदौर में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, फेडरेशन, इंदौर रीजन एवं श्री पंच लश्करी गोठ, रामाशाह मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में मोदी जी की नसियां इंदौर में हुआ था। उस वक्त दोनों बाल ब्रह्मचारिणी बहनों ने आचार्य श्री जी से आर्यिका दीक्षा हेतु निवेदन किया था, तब आचार्य श्री ने कहा था कि उचित समय पर दीक्षा देंगे,वो समय अब आ गया है।
इंदौर शहर की कई संस्थाओं के पदाधिकारियों – दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर, फेडरेशन इंदौर रीजन, श्री पंच लश्करी गोठ रामाशाह मंदिर, राष्ट्रीय खंडेलवाल जैन महिला संगठन, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बीस पंथी मंदिर कमेटी, कीर्ति वाणी महिला मंडल, चंदा प्रभु महिला मंडल विहर्ष भक्त मंडल और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी ने सभी समाज जनों से उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का निवेदन किया है।













Add Comment