सोशल ग्रुप इंदौर नगर की प्रतिवर्ष अनुसार शिक्षा सेवा सहयोग योजना का शुभारंभ शहर के 8 जिनालयों तिलक नगर, गोयल नगर, विजय नगर, क्लर्क कालोनी, सुखलिया, छत्रपति नगर, कालानी नगर, सुदामा नगर के मंदिरों में 20 जून को सुबह 8.15 से 8.30 के मध्य एक साथ प्रारंभ होने जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। सोशल ग्रुप इंदौर नगर की प्रतिवर्ष अनुसार शिक्षा सेवा सहयोग योजना का शुभारंभ शहर के 8 जिनालयों तिलक नगर, गोयल नगर, विजय नगर, क्लर्क कालोनी, सुखलिया, छत्रपति नगर, कालानी नगर, सुदामा नगर के मंदिरों में 20 जून को सुबह 8.15 से 8.30 के मध्य एक साथ प्रारंभ होने जा रहा है। इस योजना में सभी को रियायती दर पर उच्च श्रेणी के कागज से निर्मित कॉपियां वितरित की जाएंगी, साथ ही समाज के जरूरतमंद चौथी से 12वीं तक के विद्यार्थियों छात्रवृत्ति हेतु फार्म वितरित कर उन्हें सहयोग भी दिया जायेगा। कॉपी वितरण प्रातः 8.30 से 10.30 तक 20 जून से 23 जून तक सतत इन जिनालयों जारी रहेगा। दिगंबर
जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं इंदौर रीजन के सुधीर जैन, नीरज जैन, अरुण जैन ने कहा है कि इस सूचना का अधिक से अधिक प्रसारण करें।













Add Comment