समाचार

मुनि अनुपम सागरजी महाराज को चातुर्मास हेतु भेंट श्रीफल मुनिश्री ने कहा पुरुषार्थ करिए, आगे क्या होगा, देखेंगे


सकल दिगंबर जैन समाज ब्यावर द्वारा भीलवाड़ा में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज के परम शिष्य मुनि 108 श्री अनुपम सागर महाराज संसघ को सकल दिगम्बर जैन समाज ब्यावर द्वारा महाराज जी का अघ बोलते हुए ब्यावर में चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किया गया ।सकल जैन समाज ब्यावर ने पूज्य मुनिश्री के चरणों में श्रीफल भेंट करते हुए निवेदन किया कि गुरुदेव, हमारे नगर में आपका चातुर्मास होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी । पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट……


ब्यावर ।सकल दिगंबर जैन समाज ब्यावर द्वारा भीलवाड़ा में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज के परम शिष्य मुनि 108 श्री अनुपम सागर महाराज संसघ को सकल दिगम्बर जैन समाज ब्यावर द्वारा महाराज जी का अघ बोलते हुए ब्यावर में चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किया गया ।सकल जैन समाज ब्यावर ने पूज्य मुनिश्री के चरणों में श्रीफल भेंट करते हुए निवेदन किया कि गुरुदेव, हमारे नगर में आपका चातुर्मास होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात होगी । नगर की जैन एवं अजैन समाज आपकी अमृत वाणी से चार माह लाभान्वित होगी । अतः हम सभी आपसे यही अभिलाषा रखते है कि आप ब्यावर नगर में 2024 का मंगल वर्षायोग करें । पूज्य मुनिश्री ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपकी भावना अति उत्तम हैं ।

आप पुरुषार्थ करिए, आगे क्या होगा, देखेंगे । भीलवाड़ा जैन समाज के सदस्यों ने ब्यावर समाज के सभी बंधुओं का बड़े ही मनोभाव के साथ स्वागत अभिनंदन किया । इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक काला, मंत्री दिनेश अजमेरा, शशिकांत गदिया, कमल राँवका,मुकेश जैन, राजकुमार गोधा, अतुल पाटनी, कल्पेश जैन, श्रीपाल अजमेरा, सुनील राँवका, कमल जैन, आनन्द गंगवाल, जिनेंद्र फागीवाला, पदम अजमेरा ,मनीष जैन, चन्देश राँवका, रमेश बाकलीवाल, श्री पार्श्वनाथ मन्दिर के अध्यक्ष संजय राँवका, मारवाड़ी समाज के मंत्री नितिन छाबड़ा सहित सकल दिगम्बर जैन समाज के सदस्यगण उपस्थित थे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page