समाचार

आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर हुआ शुरू शिविर में बच्चों ने किया प्रभु का अभिषेक एवं पूजन


समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पिछले दो वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेलनगंज में श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर के तत्वावधान में आगरा के बेलनगंज स्थित श्री पार्श्चनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, कचौड़ा बाजार ,जैन धर्मशाला के हॉल में उपकार महोत्सव के रूप में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के उत्कृष्ट त्याग तपस्या को समर्पित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। पढि़ए अरुण जैन की रिपोर्ट……


आगरा। समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पिछले दो वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेलनगंज में श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर के तत्वावधान में आगरा के बेलनगंज स्थित श्री पार्श्चनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, कचौड़ा बाजार ,जैन धर्मशाला के हॉल में उपकार महोत्सव के रूप में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के उत्कृष्ट त्याग तपस्या को समर्पित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। 26 मई से 02 जून तक जैन संस्कार पाठशाला आगरा द्वारा चलने वाले आठ दिवसीय शिक्षण शिविर की शुरूआत हरेशचंद जैन लुहाड़िया ने फीता खोलकर किया ।

चित्र अनावरण कमल कुमार गोधा, विजय बैनाड़ा,दीप प्रज्वलन एडवोकेट राजेन्द्र कुमार लुहाड़िया,संदीप पाटनी,नरेश पांड्या,एडवोकेट शैलेन्द्र कुमार जैन लुहाड़िया के द्वारा किया गया। शिविर में सर्वप्रथम बच्चों ने प्रात:काल प्रभु का अभिषेक एवं पूजन किया। इसके बाद रितिका जैन,सुप्रीत जैन व अन्तरप्पा अरुण जैन सरल द्वारा सभी बच्चों को बाल बोध -1, बाल बोध-2 व छहढाला का अध्ययन कराया गया। बेलनगंज जैन धर्मशाला में हो रहे शिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में शिविरार्थी सम्मिलित होकर शिविर का लाभ ले रहे हैं।इस अवसर पर अल्केश लुहाड़िया,लोकेश जैन,निकुंज जैन ,सम्यक जैन रजत जैन,प्रकाश चंद लुहाड़िया,संजय जैन, सुरभि जैन,शोभना जैन,अमिता पांड्या, ज्योति जैन,सुनीता जैन,आभा जैन, संगीत जैन,पूजा जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page