समाचार

उपाध्यक्ष श्री विरंजन सागर ने ससंघ की कराई आहारचर्या : जैन नवयुवकों और युवा मंच का सराहनीय प्रेरणादाई कदम


श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी परिसर के हाल में जैन युवा मंच के नेतृत्व में नगर के युवाओं द्वारा प्रेरणादाई सराहनीय कार्य कर साधुवाद के पात्र बन गये। परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमणोपाध्यक्ष श्री 108 विरंजन सागर जी महाराज ससंघ पिछले चार दिन से यहां के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी परिसर में विराजमान होकर समाज व नगर को मंगल सान्निध्य दे रहें हैं , जिस दौरान इन नवयुवकों की उत्साही टीम ने अपने हाथों से शुद्ध आहार बिना महिलाओं के सहयोग से तैयार कर व्यवस्थित तरीके से पडगाहन की क्रिया करके पूज्य उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विसौम्य सागर जी महाराज तथा श्री 105 विशीलाश्री माताजी ससंघ को निरंतराय सानंद भक्तिभाव से आहार कराने का परम सौभाग्य प्राप्त किया। रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट:


बकस्वाहा। 07 मार्च 2024 गुरुवार को यहां के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी परिसर के हाल में जैन युवा मंच के नेतृत्व में नगर के युवा प्रेरणादाई सराहनीय कार्य कर साधुवाद के पात्र बन गये। परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रमणोपाध्यक्ष श्री 108 विरंजन सागर जी महाराज ससंघ पिछले चार दिन से यहां के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी परिसर में विराजमान होकर समाज व नगर को मंगल सान्निध्य दे रहें हैं , जिस दौरान इन नवयुवकों की उत्साही टीम ने अपने हाथों से शुद्ध आहार बिना महिलाओं के सहयोग से तैयार कर व्यवस्थित तरीके से पडगाहन की क्रिया करके पूज्य उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 विसौम्य सागर जी महाराज तथा श्री 105 विशीलाश्री माताजी ससंघ को निरंतराय सानंद भक्तिभाव से आहार कराने का परम सौभाग्य प्राप्त किया। यहां यह भी विशेष स्मरणीय है कि इन नवयुवकों ने पूज्य उपाध्यायश्री को नमोस्तु करते हुए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया कि इस तरह की आहारचर्या की भावना निरंतर बनी रहे एवं बिहार क्रिया में भी हम नवयुवकों का योगदान आहारचर्या के साथ निरंतर बना रहे और मुनि संघ की वैय्यावृत्ति करने का सौभाग्य मिलता रहे, इसका इन्होंने अहारचर्या के उपरांत जयकारे के साथ संकल्प कर आशीर्वाद प्राप्त किया । समाज के वरिष्ठों ने नवयुवकों का धन्यवाद ज्ञापित कर साधुवाद दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page