अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह एवं जैसवाल जैन समाज द्वारा आयोजित सामूहिक क्षमावाणी पर्व सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, अगस्त क्रांति मार्ग नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को रखा गया है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट….
नई दिल्ली। प्रतिभाशाली बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 8 अक्टूबर को होगा। अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी एवं महामंत्री सीए कमलेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस सेवा न्यास एवं दिल्ली जैसवाल जैन समाज की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेवा न्यास द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह एवं जैसवाल जैन समाज द्वारा आयोजित सामूहिक क्षमावाणी पर्व सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, अगस्त क्रांति मार्ग नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को रखा गया है। इस बैठक में अनिल जैन, मनोज जैन, राजीव जैन का नवीन न्यासी बनने पर स्वागत किया गया।

टॉपर होंंगे सम्मानित
जैन के अनुसार विगत सात वर्षो से सेवा न्यास निरंतर समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करता आ रहा हैं। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में 85 प्रतिशत अथवा अधिक अंक लाने वाले एवं स्नातकोत्तर परीक्षा में टॉपर होने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उच्च प्रशासनिक परीक्षा/पद पर चयनित होने अथवा खेलकूद, शिक्षा या किसी भी क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का विशेष सम्मान किया जायेगा।
सम्मिलित होने की अपील
प्रतिभा सम्मान के संयोजक रविंद्र जैन जमूसर भोपाल, सुरेशचंद जैन दिल्ली, रूपेश जैन दिल्ली ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए चयनित सभी बच्चों को आने-जाने का मार्ग व्यय प्रदान किया जाता है, साथ ही उन्हें आवास सहित भोजन आदि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। इस समारोह में समूर्ण भारतवर्ष से जैसवाल जैन समाज के प्रतिभाशाली बच्चे सम्मिलित होते हैं। संयोजकों ने समाज के नौनिहालों के सम्मान में अधिकाधिक सहयोग देने एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की हैं।













Add Comment