समाचार

अहिंसा राष्ट्र घोषित करने की मांग : संगठन के माध्यम से भोजन वितरण किया गया


विश्व जैन संगठन की ओर से रविवार को माय हॉस्पिटल में “सेवा भाव कर्तव्य हमारा” संस्था के साथ जरूरतमंदों को भोजन वितरण का कार्य किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। विश्व जैन संगठन की ओर से रविवार को माय हॉस्पिटल में “सेवा भाव कर्तव्य हमारा” संस्था के साथ जरूरतमंदों को भोजन वितरण का कार्य किया गया। संगठन ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आज इस अराजकता के माहौल में भगवान महावीर के बताए सिद्धांत ही सामायिक है।

संपूर्ण विश्व में पुनः भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। विश्व जैन संगठन ने मांग की कि भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष में भारत वर्ष को अहिंसा राष्ट्र घोषित किया जाए और भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत जियो और जीने दो का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस पुनीत कार्य में अध्यक्ष मयंक जैन, राहुल जैन पॉजिटिव, पारस जैन, मनीष चौधरी, मुकेश जैन, संजय जैन, शैलेंद्र सोगानी, मनीष जैन, अशोक सामरिया, मयूर जैन, आशीष जैन ,आकाश जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page