वर्तमान समय में जैन मंदिर में कुछ महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा पहनी जाने वाली वेशभूषा एक बहुत बड़ी समस्या है जो हमारे जिन संस्कृति को शोभा नहीं देती। आजकल हमारी कुछ बहने और बेटियां जिस तरह के वस्त्र पहन कर जिन मंदिर में श्रीजी के सामने जाती है वह कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। पढ़िए एक रिपोर्ट…
सागर। वर्तमान समय में जैन मंदिर में कुछ महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा पहनी जाने वाली वेशभूषा एक बहुत बड़ी समस्या है जो हमारे जिन संस्कृति को शोभा नहीं देती। आजकल हमारी कुछ बहनें और बेटियां जिस तरह के वस्त्र पहन कर जिन मंदिर में श्रीजी के सामने जाती है वह कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या यह वेशभूषा मंदिर में आने लायक है या नहीं और अगर इस बात को लेकर हम अपनी युवा पीढ़ी को टोकते हैं तो उनका जवाब होता है इससे अच्छा तो मंदिर ही नहीं जाएंगे।
इसलिए महिला जैन मिलन नेहा नगर की महिलाओं ने पूजनीय अकंप मति माताजी के आशीर्वाद से महावीर जिनालय में कुछ दुपट्टे रखे ताकि आज की युवा पीढ़ी मंदिर में श्री जी के सामने सर ढककर जा सकें। हमारे इस नेक कार्य में हमारी बहुत सी बहनों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय संयोजिका संगीता चंदेरिया, क्षेत्रीय संयोजिका अनीता जैन, पूर्व अध्यक्ष किरण जैन, अध्यक्ष ऋतु जैन, कोषाध्यक्ष संध्या जैन, सचिव हिमांशी जैन, सांस्कृतिक मंत्री शालिनी जैन, उपाध्यक्ष स्मिता जैन, स्मिता जैन भाई जी, मंजू जैन, सरिता जैन, लल्ली जैन आदि शामिल रहे













Add Comment